CG News: पिछड़ा वर्ग कल्याण के लिए अलग संचालनालय और नई योजनाओं पर जोर
CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पिछड़ा वर्ग कल्याण के लिए राज्य में अलग से संचालनालय बनाने पर चर्चा की गई, इस कदम से योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और निगरानी में मदद मिलेगी.

शिक्षा और छात्रावास पर फोकस
बैठक में पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के लिए नए हॉस्टल भवन निर्माण, आश्रम एवं आवासीय विद्यालय, छात्रावास सुविधाओं का विस्तार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से विचार किया गया, सरकार द्वारा पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति को ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से सीधे विद्यार्थियों के खातों में भेजा जा रहा है, इसके लिए लगभग 150 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे UPSC, CGPSC, SSC, बैंकिंग, रेलवे आदि की तैयारी के लिए आर्थिक सहायता योजना भी लागू की जा रही है.
नई योजनाएं और सुविधाएं
मुख्यमंत्री ने बताया कि,“मुख्यमंत्री शिक्षा सहयोग योजना” शुरू की गई है, जिन छात्रों को हॉस्टल नहीं मिल पाता, उन्हें आर्थिक सहायता दी जाएगी, इसके आलावा 6 जिलों में नए पोस्ट मैट्रिक छात्रावास स्वीकृत किए गए हैं, मुख्यमंत्री साय ने कहा कि, सरकार पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक वर्ग के सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है, राज्य में लगभग 95 जातियां और उनके उपसमूह निवास करते हैं, जिनके समग्र विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है.
संस्थागत विकास और बोर्ड गठन
सरकार द्वारा विभिन्न आयोग और बोर्ड का गठन किया गया है, जैसे पिछड़ा वर्ग आयोग, पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग और लौहशिल्प, रजककार और तेलघानी विकास बोर्ड, बैठक में कई मंत्री, जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए, जहां विकास योजनाओं को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए गए.



