CG News: नववर्ष का शुभ संदेश, CM साय ने दी नवरात्रि और गुड़ी पड़वा की बधाई
CG News: विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को चैत्र नवरात्रि, हिंदू नववर्ष और गुड़ी पड़वा के पावन अवसर पर शुभकामनाएं दीं, उन्होंने सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और शांति की कामना की.

नव ऊर्जा और नए संकल्प का प्रतीक
मुख्यमंत्री ने कहा कि, हिंदू नववर्ष का आरंभ नव ऊर्जा, नई आशाओं और संकल्पों का प्रतीक है, इसी दिन से शक्ति उपासना का महापर्व चैत्र नवरात्रि शुरू होता है, जो श्रद्धा और भक्ति का प्रतीक है, उन्होंने बताया कि, गुड़ी पड़वा विशेष रूप से महाराष्ट्र सहित कई क्षेत्रों में नववर्ष के स्वागत का उत्सव है, यह पर्व उत्साह, सकारात्मकता और सांस्कृतिक समृद्धि का संदेश देता है.
छत्तीसगढ़ की देवी परंपरा
मुख्यमंत्री ने प्रदेश की समृद्ध आस्था परंपरा का उल्लेख करते हुए मां शीतला, मां दंतेश्वरी, महामाया, बम्लेश्वरी, कंकाली, बिलईमाता और चंद्रहासिनी देवी के विविध स्वरूपों को श्रद्धा का केंद्र बताया, उन्होंने कहा कि, यह आध्यात्मिक विरासत छत्तीसगढ़ की पहचान को मजबूत बनाती है.
विकास और विश्वास का संकल्प
नवरात्रि के दौरान प्रदेश में भक्ति और साधना का वातावरण बनता है, देवी उपासना से न केवल आध्यात्मिक ऊर्जा मिलती है, बल्कि समाज में सकारात्मक सोच और समरसता भी बढ़ती है, मुख्यमंत्री ने कहा कि, सरकार सांस्कृतिक विरासत को संजोते हुए विकास और विश्वास के नए आयाम स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है, उन्होंने मां भगवती से प्रदेश की निरंतर प्रगति और हर परिवार की खुशहाली की प्रार्थना की.




