CG News: सीवर सफाई में लापरवाही पर सख्ती, मजदूरों की मौत के बाद CM साय ने दिए कड़े निर्देश
CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य में जबरन मैनुअल स्कैवेंजिंग कराने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं, उन्होंने स्पष्ट कहा कि, किसी भी व्यक्ति को दबाव में यह काम करवाना कानूनन अपराध है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

दर्दनाक हादसे पर संवेदना
हाल ही में एक निजी अस्पताल में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान तीन मजदूरों की मौत हो गई, इस घटना पर मुख्यमंत्री ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता देने के निर्देश दिए, मुख्यमंत्री साय ने साफ कहा कि, सीवरेज सफाई केवल नगर निगम या पंजीकृत संस्थाओं के माध्यम से ही कराई जाए, सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन किया जाए और सुरक्षा उपकरण के किसी को काम पर न लगाया जाए.
कानून और सजा का प्रावधान
अधिकारियों ने बताया कि, मैनुअल स्कैवेंजिंग करवाना कानूनन दंडनीय है, दोषी पाए जाने पर 1 वर्ष तक की सजा या 50,000 रुपये तक जुर्माने का प्रावधान है, सरकार ने कहा कि, यह प्रथा मानवता और संविधान के खिलाफ है, हर व्यक्ति को सम्मान के साथ जीवन जीने का अधिकार है, इसलिए पुनर्वास और जागरूकता पर भी जोर दिया जा रहा है, मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक में इस विषय पर विस्तृत चर्चा की गई और भविष्य की रणनीति तय की गई.




