CG News: पूर्व नक्सलियों ने देखी विधानसभा की कार्यवाही, मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात
CG News: राजधानी रायपुर स्थित विधानसभा में उस समय अनोखा दृश्य देखने को मिला, जब 140 आत्मसमर्पित नक्सली यहां पहुंचे, इनमें 54 महिलाएं और 86 पुरुष शामिल थे, जो बीजापुर और कांकेर जिलों से आए थे.

लोकतंत्र को करीब से समझा
मुख्यधारा में लौट चुके इन लोगों ने विधानसभा की कार्यवाही को नजदीक से देखा और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को समझने का प्रयास किया, यह अनुभव उनके लिए एक नई दिशा और सोच लेकर आया, यह पहल राज्य सरकार के पुनर्वास कार्यक्रम का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य नक्सल प्रभावित लोगों को लोकतांत्रिक व्यवस्था से जोड़ना और समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है.
मुख्यमंत्री से मुलाकात
इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात की, मुख्यमंत्री ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना और बेहतर जीवन के अवसर प्रदान करना है, मुलाकात के दौरान विजय शर्मा और केदार कश्यप भी मौजूद रहे, उन्होंने आत्मसमर्पित नक्सलियों को शिक्षा, रोजगार और पुनर्वास योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया.


