CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला की सौजन्य मुलाकात, क्षेत्रीय विकास पर हुई चर्चा
CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राजधानी रायपुर स्थित उनके निवास में मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने सौजन्य मुलाकात की, इस दौरान मुख्यमंत्री ने शॉल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत और अभिनंदन किया.

विकास और समन्वय पर चर्चा
बैठक के दौरान दोनों नेताओं के बीच क्षेत्रीय विकास, आपसी समन्वय और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई, साथ ही छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के बीच सहयोग को और मजबूत करने पर सहमति जताई गई, उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने बताया कि, अब रीवा और रायपुर के बीच सीधी हवाई सेवा शुरू हो गई है, इससे दोनों राज्यों के लोगों को तेज और सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिलेगा.
मुख्यमंत्री के प्रयासों की सराहना
उन्होंने कहा कि, यह हवाई सेवा मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है, इस पहल से क्षेत्रीय कनेक्टिविटी मजबूत होगी और विकास को नई गति मिलेगी, उपमुख्यमंत्री शुक्ला ने इस दिशा में मुख्यमंत्री साय के प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी दोनों राज्यों के साझा हितों को आगे बढ़ाने की बात कही, इस अवसर पर छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह, डॉ. हिमांशु द्विवेदी सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे.



