CG News: छत्तीसगढ़ में एलपीजी आपूर्ति के लिए नई व्यवस्था, घरेलू उपभोक्ताओं को मिली प्राथमिकता
CG News: खाद्य सचिव श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले के निर्देश पर छत्तीसगढ़ में एलपीजी आपूर्ति को सुचारु बनाए रखने के लिए नई वितरण व्यवस्था लागू की जा रही है, यह निर्णय केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नैसर्गिक गैस मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के तहत लिया गया है.
घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता
खाद्य सचिव ने स्पष्ट किया कि, घरेलू एलपीजी आपूर्ति को निर्बाध बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता है, आम नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं, नई व्यवस्था के तहत कमर्शियल गैस कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं को उनकी पिछली खपत के आधार पर अधिकतम 20 प्रतिशत की सीमा तक ही एलपीजी आपूर्ति की जाएगी.

आवश्यक सेवाओं को 100% आपूर्ति
कमर्शियल एलपीजी की उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए आवश्यक सेवाओं को प्राथमिकता दी गई है, शैक्षणिक संस्थान, अस्पताल, सैन्य एवं अर्द्धसैन्य कैंप, जेल, हॉस्टल, समाज कल्याण संस्थान, रेलवे और एयरपोर्ट कैंटीन को 100 प्रतिशत गैस आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी, शासकीय कार्यालयों, सार्वजनिक उपक्रमों और उनके गेस्ट हाउस व कैंटीन के लिए 50 प्रतिशत गैस आपूर्ति तय की गई है, वहीं रेस्टोरेंट, होटल, पशु आहार उत्पादक संयंत्र और बीज उत्पादन इकाइयों को 20 प्रतिशत आपूर्ति मिलेगी.
निगरानी और पारदर्शिता पर जोर
कमर्शियल एलपीजी वितरण की दैनिक समीक्षा ऑयल कंपनियों द्वारा की जाएगी और इसकी रिपोर्ट खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग को प्रतिदिन दी जाएगी, जिससे पूरी प्रक्रिया पारदर्शी बनी रहे, खाद्य सचिव ने कहा कि, सरकार आम नागरिकों को निर्बाध एलपीजी उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है, साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि, आवश्यक सेवाएं प्रभावित न हों और सभी वर्गों तक संतुलित रूप से गैस की आपूर्ति बनी रहे.




