CG News: खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026: बस्तर में खेल और संस्कृति का वैश्विक उत्सव, 1150 से अधिक प्रतिभागी होंगे शामिल
CG News: छत्तीसगढ़ खेल और संस्कृति के क्षेत्र में एक नया इतिहास रचने जा रहा है, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 का पहला संस्करण 25 मार्च से 06 अप्रैल तक प्रदेश में आयोजित किया जाएगा, जो राज्य के लिए गर्व का विषय है.

जगदलपुर में एथलेटिक्स का महाकुंभ
बस्तर जिले के जगदलपुर स्थित धरमपुरा क्रीड़ा परिसर में 30 मार्च से 02 अप्रैल तक एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी, यह आयोजन देशभर के खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच बनेगा, इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में लगभग 1150 खिलाड़ी, कोच, मैनेजर और तकनीकी विशेषज्ञ शामिल होंगे, प्रतिभागियों का आगमन 28 मार्च से शुरू हो जाएगा, जिससे शहर में उत्साह का माहौल बन जाएगा.
अंतरराष्ट्रीय स्तर की तैयारियां
आयोजन की भव्यता को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं, खिलाड़ियों की सुविधा के लिए धरमपुरा क्रीड़ा परिसर को आधुनिक और अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार विकसित किया जा रहा है, यह आयोजन केवल खेलों तक सीमित नहीं है, बल्कि छत्तीसगढ़ की समृद्ध आदिवासी संस्कृति को भी वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करेगा, इससे राज्य की पहचान को नई ऊंचाई मिलेगी.




