CG News: छात्रावास की छात्राओं को लेकर खबर निकली गलत, जांच में सामने आई सच्चाई
CG News: बीजापुर जिले के पोर्टा केबिन हाई स्कूल छात्रावास की छात्राओं से जुड़ी एक खबर को लेकर फैली जानकारी को शिक्षा विभाग ने भ्रामक और तथ्यहीन बताया है, मामले की जांच के बाद वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो गई है, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने विधानसभा में इस विषय पर स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि, पूरे मामले की विस्तार से जांच कराई गई है और खबर में बताए गए तथ्य सही नहीं पाए गए.
दो छात्राएं छात्रावास की नहीं थीं निवासी
मंत्री ने बताया कि जिन तीन छात्राओं का उल्लेख किया गया है, उनमें से दो छात्राएं पोर्टा केबिन छात्रावास की निवासी ही नहीं हैं, वे स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम विद्यालय में पढ़ाई करती हैं और अपने घर से ही स्कूल आती-जाती हैं.

तीसरी छात्रा पहले ही छोड़ चुकी थी छात्रावास
मामले में तीसरी छात्रा पहले छात्रावास में रह रही थी, लेकिन 18 अक्टूबर 2025 को दीपावली अवकाश के दौरान घर जाने के बाद वह वापस नहीं लौटी, बाद में 6 नवंबर 2025 को उसने स्वेच्छा से छात्रावास में रहना छोड़कर घर से आना-जाना करने का आवेदन दिया था.
अभिभावकों के बयान भी दर्ज
मंत्री गजेंद्र यादव ने स्पष्ट किया कि, छात्रा को छात्रावास से निष्कासित नहीं किया गया, बल्कि उसने खुद ही अन्य व्यवस्था से पढ़ाई जारी रखने का फैसला लिया था, सरकार की ओर से यह भी जानकारी दी गई कि संबंधित छात्राओं और उनके अभिभावकों के बयान दर्ज किए गए हैं, जिससे जांच में सभी तथ्यों की पुष्टि हो चुकी है.



