CG News: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम साय से की मुलाकात, परिवार सम्मान समारोह के लिए दिया आमंत्रण
CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय कक्ष में छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संस्था के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की, इस दौरान प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को 23 मार्च को बेमेतरा जिला में आयोजित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार सम्मान समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया.
सेनानियों के योगदान को बताया अमूल्य
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आमंत्रण के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का योगदान देश के इतिहास में अमूल्य है, उन्होंने कहा कि उनके त्याग और बलिदान की वजह से ही आज देश स्वतंत्र है और उनका सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है.
नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारों का सम्मान करना केवल कृतज्ञता प्रकट करना नहीं, बल्कि नई पीढ़ी को देशभक्ति, समर्पण और राष्ट्रसेवा की भावना से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम भी है, ऐसे आयोजन समाज में राष्ट्रीय मूल्यों को मजबूत करते हैं और गौरवशाली इतिहास को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इस अवसर पर प्रहलाद रजक, संस्था के अध्यक्ष डॉ. शिरीष शर्मा, डॉ. शिवेन्द्र त्रिपाठी, ललित मिश्रा, विनायक दीवान सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे.



