CG News: जगन्नाथ मंदिर में मुख्यमंत्री साय ने की महाआरती, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित जगन्नाथ मंदिर पहुँचकर भगवान जगन्नाथ महाप्रभु की भव्य महाआरती में भाग लिया, इस दौरान उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि और शांति की कामना की.

प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना
मुख्यमंत्री ने भगवान जगन्नाथ महाप्रभु के समक्ष प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और निरंतर प्रगति के लिए प्रार्थना की, उन्होंने कहा कि प्रदेश की उन्नति और जनता की खुशहाली ही सरकार की प्राथमिकता है.
श्रद्धालुओं के साथ शामिल हुए जनप्रतिनिधि
इस अवसर पर विधायक पुरंदर मिश्रा सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे, सभी ने मिलकर महाआरती में भाग लिया और भगवान जगन्नाथ से प्रदेश की समृद्धि की कामना की.




