CG News: कान्यकुब्ज समाज के होली मिलन समारोह में शामिल हुए सीएम साय, एकता और संस्कृति का दिया संदेश
CG News: राजधानी रायपुर के आशीर्वाद भवन में आयोजित कान्यकुब्ज शिक्षा मंडल के होली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए, इस अवसर पर उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज का इतिहास गौरवशाली रहा है और यह समाज प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है.
सांस्कृतिक आयोजन समाज को जोड़ते हैं
मुख्यमंत्री ने कहा कि होली मिलन जैसे आयोजन समाज को एक सूत्र में बांधने के साथ नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं से जोड़ने का अवसर देते हैं, इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित भी किया गया, मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ का प्रभु श्रीराम से विशेष संबंध है, उन्होंने बताया कि श्री रामलला दर्शन योजना के तहत अब तक 42 हजार से अधिक श्रद्धालुओं को आयोध्या में भगवान श्रीराम के दर्शन कराए जा चुके हैं.
गौसंरक्षण के लिए सरकार की नई पहल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि राज्य सरकार गौसंरक्षण और गौसेवा को बढ़ावा देने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है, इसी दिशा में प्रदेश में गौधाम योजना शुरू की गई है, जिसके तहत सभी जिलों में चरणबद्ध तरीके से गौधाम स्थापित किए जाएंगे, मुख्यमंत्री ने बताया कि शासकीय भूमि पर स्थापित सभी गौधाम अब “सुरभि गौधाम” के नाम से जाने जाएंगे, यहां पशुपालन, हरा चारा उत्पादन और गोबर से उपयोगी उत्पाद बनाने से जुड़े प्रशिक्षण कार्यक्रम भी संचालित किए जाएंगे, जिससे स्वरोजगार के नए अवसर मिलेंगे.
लाखों उपभोक्ताओं को मिली राहत
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने “बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत की है, इस योजना के तहत 28 लाख 42 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को लगभग 757 करोड़ रुपये की राहत मिलेगी, योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ता मोर बिजली ऐप के माध्यम से पंजीयन कर सकते हैं, कार्यक्रम में औषधि पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष अंजय शुक्ला, छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाईज कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, कान्यकुब्ज सभा-शिक्षा मंडल के अध्यक्ष सुरेश मिश्रा सहित समाज के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे.




