CG News: ‘सिंधीयत जो मेलो’ में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय, कहा – सिंधी समाज की एकजुटता देश के लिए प्रेरणा
CG News: रायपुर में पूज्य छत्तीसगढ़ी सिंधी पंचायत द्वारा आयोजित “सिंधीयत जो मेलो” में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए, इस दौरान उन्होंने सिंधी समाज की एकजुटता, संघर्षशीलता और उद्यमशीलता की सराहना करते हुए कहा कि सिंधी समाज ने कठिन परिस्थितियों में भी अपने परिश्रम और विश्वास से नई पहचान बनाई है.
![]()
देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान : CM साय
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के विभाजन के समय सिंधी समाज के लोगों को अपने घर-बार और संपत्ति छोड़नी पड़ी थी, इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और अपने परिश्रम, आस्था और व्यापारिक कौशल के बल पर देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान दिया, उन्होंने कहा कि सिंधी समाज की मेहनत और आत्मविश्वास पूरे समाज के लिए प्रेरणादायक है.
सांस्कृतिक आयोजनों से बढ़ती है सामाजिक एकता
मुख्यमंत्री ने कहा कि “सिंधीयत जो मेलो” जैसे कार्यक्रम समाज को एकजुट करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं, ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति, परंपरा और मूल्यों को समझने और उनसे जुड़ने का अवसर मिलता है, कार्यक्रम में युवाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखकर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की.
सरकार की विकास योजनाओं का उल्लेख
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है, उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के तहत कई महत्वपूर्ण योजनाओं को लागू किया जा चुका है, जिससे प्रदेश के विकास को नई दिशा मिल रही है.
गौधाम योजना से गौवंश संरक्षण को बढ़ावा
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेश में शुरू की गई गौधाम योजना का भी उल्लेख किया, उन्होंने बताया कि प्रदेश में गौधाम स्थापित कर गौवंश के संरक्षण और संवर्धन के लिए हरे चारे, चिकित्सा सुविधा, दवाइयों और अन्य व्यवस्थाएँ उपलब्ध कराई जाएंगी, उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में गाय को माता का दर्जा दिया गया है और पंचगव्य का धार्मिक व सामाजिक जीवन में विशेष महत्व है.
चेट्रीचंड्र पर्व की दी शुभकामनाएँ
कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों को चेट्रीचंड्र पर्व की अग्रिम शुभकामनाएँ दीं और समाज द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी स्टॉलों का अवलोकन कर उनकी सराहना की, कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप सहित कई जनप्रतिनिधि और सिंधी समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे.




