March 15, 2026 4:21 pm

Explore

Search

La Ruée vers la Richesse au i24Slots Casino: l'Expérience de Jeu Ultime sur le code promo i24Slots paiement rapide

Lorsque vous pénétrez dans l'univers captivant du sur le net i24Slots vip, vous serez immergé dans une atmosphère d'excitation et de chance. Les machines à sous innovantes et les jeux de table classiques vous offriront une expérience de jeu inégalée. Chaque tour de roue, chaque carte distribuée vous rapprochera un peu plus de la richesse tant convoitée. Au sur le net i24Slots vip, la promesse de gros gains et d'adrénaline est palpable à chaque instant.

La variété des jeux disponibles sur le avis i24Slots voir le réglement est impressionnante. Des machines à sous thématiques aux jackpots progressifs en passant par le blackjack et la roulette, il y en a pour tous les goûts et tous les niveaux de joueurs. Que vous soyez novice ou joueur aguerri, le i24Slots Casino saura vous séduire par sa diversité et sa convivialité. Chaque partie jouée est une chance de décrocher le gros lot et de vivre une aventure palpitante.

Les graphismes époustouflants et les effets sonores immersifs du i24Slots Site Web vous transportent dans un monde de luxe et de glamour. Chaque détail a été pensé pour offrir une expérience de jeu ultime où le divertissement est roi. Laissez-vous emporter par la magie des jeux proposés et vivez des moments intenses en quête de richesse et de succès. Sur le révision i24Slots mobile, la fortune n'attend que vous pour être conquise.

ताजा खबर
जीवन शैली
khabarconnection.com(R.O.No.: 13528/20)
Advertisement Carousel

CG News: छत्तीसगढ़ शिक्षा बजट 2026-27: 22,466 करोड़ से बदलेगी शिक्षा की तस्वीर, 5000 शिक्षकों की होगी भर्ती

CG News: छत्तीसगढ़ शिक्षा बजट 2026-27: 22,466 करोड़ से बदलेगी शिक्षा की तस्वीर, 5000 शिक्षकों की होगी भर्ती
Facebook
Twitter
WhatsApp
Email

CG News: छत्तीसगढ़ शिक्षा बजट 2026-27: 22,466 करोड़ से बदलेगी शिक्षा की तस्वीर, 5000 शिक्षकों की होगी भर्ती

CG News: छत्तीसगढ़ सरकार ने वर्ष 2026-27 के लिए स्कूल शिक्षा विभाग के लिए 22 हजार 466 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया है, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने विधानसभा में बजट प्रस्तुत करते हुए कहा कि यह बजट राज्य में शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक, समावेशी और गुणवत्तापूर्ण बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य शिक्षा के माध्यम से राज्य के प्रत्येक बच्चे को बेहतर अवसर प्रदान करना है.

पीएम श्री स्कूलों में आधुनिक सुविधाएं

केंद्र सरकार की पीएमश्री स्कूल योजना के तहत राज्य के स्कूलों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा, इसके लिए बजट में 250 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, इन स्कूलों में स्मार्ट क्लास, डिजिटल लाइब्रेरी, आधुनिक प्रयोगशालाएं, खेल सुविधाएं और करियर काउंसिलिंग जैसी व्यवस्थाएं विकसित की जाएंगी, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षण वातावरण मिल सके.

छत्तीसगढ़ बजट 2026-27 : 22,466 करोड़ से बदलेगी स्कूल शिक्षा की तस्वीर, 1221  करोड़ का विधि बजट, 228 करोड़ ग्रामोद्योग बजट पर सरकार का जोर

ग्रामीण क्षेत्रों में खुलेंगे उत्कृष्ट विद्यालय

ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सरकार 150 स्वामी विवेकानंद उत्कृष्ट विद्यालय स्थापित करने जा रही है, इन विद्यालयों के लिए 100 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया है, इन स्कूलों के माध्यम से ग्रामीण विद्यार्थियों को भी शहरी स्तर की आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा.

बस्तर में बनेगी एजुकेशन सिटी

बस्तर जिले के दूरस्थ और आदिवासी क्षेत्रों में शिक्षा का विस्तार करने के लिए सरकार एजुकेशन सिटी स्थापित करने की योजना पर काम कर रही है, इसके तहत ओरछा, नारायणपुर, जगरगुंडा में एजुकेशन सिटी स्थापित की जाएगी, इसके लिए बजट में 9 करोड़ 50 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है, जिससे दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी.

छत्तीसगढ़ शिक्षा बजट 2026-27:22 हजार 466 करोड़ रुपये से बदलेगी स्कूल शिक्षा,  5000 शिक्षकों की भर्ती का ऐलान - Cg Education Budget 2026-27: Rs 22,466  Crore To Transform School ...

स्कूल अधोसंरचना को मिलेगा बढ़ावा

सरकार ने स्कूलों की अधोसंरचना को मजबूत बनाने के लिए 105 करोड़ 20 लाख रुपये का बजट निर्धारित किया है, इस राशि से राज्य में सैकड़ों नए स्कूल भवनों का निर्माण किया जाएगा और पुराने भवनों का रखरखाव किया जाएगा, ताकि विद्यार्थियों को सुरक्षित और बेहतर शैक्षणिक वातावरण में पढ़ाई करने का अवसर मिल सके.

5000 शिक्षकों की भर्ती

विद्यालयों में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए सरकार ने 5000 शिक्षकीय पदों पर सीधी भर्ती करने की घोषणा की है, इसके साथ ही 4000 से अधिक पदों पर पदोन्नति की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी, यह भर्ती प्रक्रिया अक्टूबर और नवंबर 2026 में आयोजित परीक्षाओं के माध्यम से पूरी की जाएगी, जिससे स्कूलों में शिक्षण व्यवस्था को मजबूती मिलेगी.

30 लाख बच्चों को मिलेगा मध्यान्ह भोजन

छात्रों के पोषण और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए पीएम पोषण योजना के तहत 700 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, इस योजना के माध्यम से राज्य के लगभग 30 लाख बच्चों को मध्यान्ह भोजन का लाभ मिलेगा, जिससे बच्चों के पोषण स्तर में सुधार होगा और विद्यालयों में उनकी उपस्थिति भी बढ़ेगी.

डिजिटल शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा

राज्य सरकार डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए भी कई महत्वपूर्ण पहल कर रही है, विद्या समीक्षा केंद्र और एचआरएमआईएस पोर्टल के माध्यम से शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज की जा रही है, जबकि विद्यार्थियों के लिए डिजिटल मार्कशीट और ट्रांसफर सर्टिफिकेट उपलब्ध कराने की योजना बनाई गई है, इसके अलावा पीएम ई-विद्या कार्यक्रम के माध्यम से डीटीएच चैनलों पर विद्यार्थियों को विषयवार ऑनलाइन पढ़ाई की सुविधा भी दी जा रही है.

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में मिशन कर्मयोगी को मिलेगी नई रफ्तार, राज्य स्तरीय समिति की पहली बैठक 17 मार्च को

Leave a Comment

विज्ञापन
तकनीकी
क्रिकेट लाइव स्कोर
वोटिंग पोल
क्या आप विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ सरकार के काम-काज से खुश हैं?