CG News: छत्तीसगढ़ में मिशन कर्मयोगी को मिलेगी नई रफ्तार, राज्य स्तरीय समिति की पहली बैठक 17 मार्च को
CG News: मिशन कर्मयोगी के तहत छत्तीसगढ़ में क्षमता निर्माण कार्यक्रमों को गति देने के उद्देश्य से गठित राज्य स्तरीय समिति की पहली बैठक 17 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी, यह बैठक महानदी भवन में अपराह्न 4 बजे मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हाइब्रिड मोड (भौतिक एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग) के माध्यम से आयोजित होगी.

विभागों के बीच समन्वय पर रहेगा फोकस
सामान्य प्रशासन विभाग के मार्गदर्शन में गठित “छत्तीसगढ़ राज्य क्षमता निर्माण क्रियान्वयन एवं समन्वय समिति” का मुख्य उद्देश्य राज्य में मिशन कर्मयोगी के क्रियान्वयन की प्रगति की समीक्षा करना है, इसके साथ ही विभिन्न विभागों में चल रहे प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण कार्यक्रमों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी चर्चा की जाएगी.
iGOT प्लेटफॉर्म के उपयोग की होगी समीक्षा
बैठक में अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा उपयोग किए जा रहे डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म iGOT कर्मयोगी की स्थिति की भी समीक्षा की जाएगी, साथ ही विभिन्न विभागों में संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रमों को अधिक प्रभावी बनाने के उपायों पर विचार-विमर्श किया जाएगा.
AI और डिजिटल लर्निंग पर भी चर्चा
बैठक के एजेंडे में कई महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं, जैसे –
• राज्य के प्रशिक्षण संस्थानों की भूमिका को मजबूत करना
• डिजिटल लर्निंग को बढ़ावा देना
• प्रशिक्षण में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के उपयोग की संभावनाएं
• राज्य से प्राप्त सुझावों को संकलित कर राष्ट्रीय स्तर के विभागीय शिखर सम्मेलन के लिए अनुशंसाएं तैयार करना
वरिष्ठ अधिकारी होंगे शामिल
इस बैठक में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, प्रशिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि और नोडल अधिकारी भाग लेंगे, बैठक का उद्देश्य राज्य में प्रशासनिक क्षमता निर्माण को संस्थागत रूप देना और प्रशिक्षण प्रक्रियाओं को अधिक प्रभावी बनाना है.




