CG News: प्रधानमंत्री आवास योजना से साकार हो रहा पक्के घर का सपना, जशपुर के ज्ञानु भगत को मिला नया आशियाना
CG News: केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब और जरूरतमंद परिवारों का पक्के घर का सपना साकार हो रहा है, इस योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सुरक्षित और स्थायी आवास उपलब्ध कराया जा रहा है.
जशपुर के ज्ञानु भगत को मिला योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिला के ग्राम बंगुरकेला निवासी ज्ञानु भगत को भी प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला है, उन्होंने बताया कि पहले वे अपने परिवार के साथ एक छोटे से कच्चे मकान में रहते थे, ज्ञानु भगत ने बताया कि बरसात के समय घर की छत से पानी टपकता था और गर्मी के दिनों में दीवारें बहुत गर्म हो जाती थीं, इसके अलावा जहरीले जीव-जंतुओं का भी डर बना रहता था, घर की बार-बार मरम्मत कराने से उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ता था.
अब बन रहा सपनों का पक्का घर
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उन्हें पक्के मकान की स्वीकृति मिली, शासन से मिली राशि में अपनी बचत जोड़कर वे अब अपने सपनों का घर बना रहे हैं, फिलहाल मकान का आंतरिक निर्माण कार्य जारी है, ज्ञानु भगत ने पक्का घर मिलने पर खुशी जताते हुए नरेंद्र मोदी और विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया, उन्होंने कहा कि इस योजना से उनके परिवार के जीवन में बड़ा बदलाव आया है.
कई परिवारों को मिल रहा सुरक्षित आवास
प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से जिले के कई जरूरतमंद परिवारों को सुरक्षित, सम्मानजनक और स्थायी आवास मिल रहा है, जिससे उनके जीवन स्तर में लगातार सुधार हो रहा है.



