CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में भाजपा विधायक दल की बैठक, विधानसभा सत्र की रणनीति और अहम विधेयकों पर चर्चा
CG News: छत्तीसगढ़ में भाजपा विधायक दल की एक महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री निवास नवा रायपुर में आयोजित की गई, इस बैठक में आगामी विधानसभा सत्र की रणनीति और कई अहम राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की गई.

विधानसभा में पेश होने वाले विधेयकों पर मंथन
बैठक में खासतौर पर आने वाले विधानसभा सत्र में पेश किए जाने वाले महत्वपूर्ण विधेयकों को लेकर चर्चा हुई, बजट सत्र के दौरान धर्मांतरण विरोधी कानून सहित कई महत्वपूर्ण विधेयकों को सदन में पेश करने की तैयारी पर विधायकों के साथ विस्तार से विचार-विमर्श किया गया, बैठक में राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक रणनीति पर भी चर्चा की गई, विशेष रूप से पश्चिम बंगाल और असम के आगामी चुनावों को लेकर पार्टी की रणनीति पर भी विचार किया गया.

सभी भाजपा विधायक बैठक में रहे मौजूद
इस बैठक में प्रदेश के सभी भाजपा विधायक शामिल हुए और विभिन्न मुद्दों पर अपने सुझाव भी दिए, बैठक का मुख्य उद्देश्य विधानसभा सत्र के दौरान पार्टी की रणनीति को मजबूत बनाना और विधायकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना था.
सत्र में सभी विधायकों को उपस्थिति के निर्देश
बैठक के बाद विधायक धरमलाल कौशिक ने मीडिया से बातचीत में बताया कि, विधानसभा के आगामी दिनों को लेकर रणनीति तय की गई है, मुख्यमंत्री ने सभी विधायकों को सत्र के दौरान अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं.
आने वाले दिनों में पेश होंगे महत्वपूर्ण विधेयक
धरमलाल कौशिक ने बताया कि, आने वाले दिनों में विधानसभा में कई महत्वपूर्ण विधेयक पेश किए जाएंगे, जिन पर बैठक में विस्तार से चर्चा की गई, विधायकों ने भी आगामी सत्र को लेकर अपने सुझाव साझा किए.




