March 13, 2026 7:05 pm

Explore

Search

La Ruée vers la Richesse au i24Slots Casino: l'Expérience de Jeu Ultime sur le code promo i24Slots paiement rapide

Lorsque vous pénétrez dans l'univers captivant du sur le net i24Slots vip, vous serez immergé dans une atmosphère d'excitation et de chance. Les machines à sous innovantes et les jeux de table classiques vous offriront une expérience de jeu inégalée. Chaque tour de roue, chaque carte distribuée vous rapprochera un peu plus de la richesse tant convoitée. Au sur le net i24Slots vip, la promesse de gros gains et d'adrénaline est palpable à chaque instant.

La variété des jeux disponibles sur le avis i24Slots voir le réglement est impressionnante. Des machines à sous thématiques aux jackpots progressifs en passant par le blackjack et la roulette, il y en a pour tous les goûts et tous les niveaux de joueurs. Que vous soyez novice ou joueur aguerri, le i24Slots Casino saura vous séduire par sa diversité et sa convivialité. Chaque partie jouée est une chance de décrocher le gros lot et de vivre une aventure palpitante.

Les graphismes époustouflants et les effets sonores immersifs du i24Slots Site Web vous transportent dans un monde de luxe et de glamour. Chaque détail a été pensé pour offrir une expérience de jeu ultime où le divertissement est roi. Laissez-vous emporter par la magie des jeux proposés et vivez des moments intenses en quête de richesse et de succès. Sur le révision i24Slots mobile, la fortune n'attend que vous pour être conquise.

ताजा खबर
जीवन शैली
khabarconnection.com(R.O.No.: 13528/20)
Advertisement Carousel

CG News: छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजस्व विभाग का 3502 करोड़ का बजट पास, डिजिटल सेवाओं और आपदा प्रबंधन को मिलेगा नया बल

CG News: छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजस्व विभाग का 3502 करोड़ का बजट पास, डिजिटल सेवाओं और आपदा प्रबंधन को मिलेगा नया बल
Facebook
Twitter
WhatsApp
Email

CG News: छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजस्व विभाग का 3502 करोड़ का बजट पास, डिजिटल सेवाओं और आपदा प्रबंधन को मिलेगा नया बल

CG News: छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा के विभागों की कुल 4 हजार 808 करोड़ 73 लाख 96 हजार रुपए की अनुदान मांगें पारित कर दी गईं, इस बजट में भू-राजस्व और जिला प्रशासन के लिए 2,206 करोड़ 2 लाख 97 हजार रुपए, राजस्व विभागीय व्यय के लिए 20 करोड़ 62 लाख 64 हजार रुपए, पुनर्वास के लिए 2 करोड़ 94 लाख 50 हजार रुपए तथा प्राकृतिक आपदाओं और सूखाग्रस्त क्षेत्रों में राहत के लिए 1,272 करोड़ 99 लाख 2 हजार रुपए का प्रावधान किया गया है, इसके अलावा उच्च शिक्षा विभाग के लिए 1,306 करोड़ 14 लाख 83 हजार रुपए शामिल किए गए हैं.

राजस्व सेवाओं में डिजिटल पारदर्शिता पर जोर

अनुदान मांगों पर चर्चा का जवाब देते हुए राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि, राज्य सरकार राजस्व प्रशासन को अधिक पारदर्शी, सरल और तकनीक आधारित बनाने के लिए लगातार काम कर रही है, वित्तीय वर्ष 2026-27 में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के लिए 3,502 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है, जिससे नागरिकों को तेज और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं मिल सकें। सरकार भूमि अभिलेखों के आधुनिकीकरण, डिजिटल सेवाओं के विस्तार और नागरिक सुविधाओं को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दे रही है.

Chhattisgarh presents biggest ever Rs 35,000-crore supplementary budget

प्रशासनिक ढांचे का विस्तार

राजस्व मंत्री ने बताया कि राज्य में प्रशासनिक पुनर्गठन के तहत जिलों, तहसीलों और राजस्व ढांचे का विस्तार किया गया है, राज्य गठन के समय जहां केवल 16 जिले थे, वहीं अब इनकी संख्या बढ़कर 33 हो गई है, इसी प्रकार राजस्व अनुविभाग, तहसील, राजस्व निरीक्षक मंडल और पटवारी हल्कों की संख्या में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जिससे प्रशासनिक कार्यों में तेजी और बेहतर समन्वय संभव हुआ है.

ऑटो डायवर्जन और डिजिटल किसान किताब की सुविधा

राज्य सरकार ने भूमि उपयोग परिवर्तन की प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन करते हुए ऑटो डायवर्जन प्रणाली लागू की है, इस व्यवस्था के तहत आवेदन के 15 दिनों के भीतर भूमि का उपयोग परिवर्तन स्वतः हो जाता है, जिससे लोगों को कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ती, इसके साथ ही डिजिटल किसान किताब की सुविधा शुरू की गई है, जिसके माध्यम से किसानों को भूमि स्वामित्व, ऋण स्थिति और अन्य जरूरी जानकारी ऑनलाइन मिल रही है। इससे किसानों को बैंक से फसल ऋण लेने में भी आसानी हो रही है.

भूमिहीन मजदूरों को आर्थिक सहायता

राज्य सरकार दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के माध्यम से भूमिहीन खेतिहर मजदूरों और पारंपरिक ग्रामीण व्यवसाय से जुड़े परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है, इस योजना के तहत हर वर्ष 10 हजार रुपए की मदद दी जाती है, वर्ष 2025-26 में लगभग 4.96 लाख हितग्राहियों को लाभ देने के लिए 496 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए थे, जबकि वर्ष 2026-27 के लिए 605 करोड़ रुपए का प्रावधान रखा गया है.

आधुनिक तकनीक से कृषि निगरानी

राज्य सरकार ने कृषि क्षेत्र की निगरानी और सलाहकारी व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए उपहार (UPHAR) योजना शुरू करने का निर्णय लिया है, इस योजना के तहत सैटेलाइट इमेजरी, रिमोट सेंसिंग और ड्रोन तकनीक की मदद से फसल क्षेत्र, उत्पादन अनुमान और प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान का आकलन किया जाएगा, इसके लिए 25 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है.

स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को भूमि अधिकार

राजस्व मंत्री ने बताया कि, स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीण आबादी को भूमि अधिकार देने की दिशा में भी तेजी से काम किया जा रहा है, राज्य में लगभग 10.50 लाख हितग्राहियों को अधिकार अभिलेख देने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें से अब तक करीब 1.60 लाख लोगों को अधिकार पत्र वितरित किए जा चुके हैं.

पंजीयन के साथ स्वतः नामांतरण की व्यवस्था

राज्य में जमीन की खरीदी-बिक्री के बाद स्वतः नामांतरण की व्यवस्था भी लागू कर दी गई है, अब जमीन का पंजीयन होते ही नामांतरण स्वतः क्रेता के नाम पर दर्ज हो जाता है, इससे लोगों को लंबी प्रक्रिया और अनावश्यक परेशानियों से राहत मिल रही है.

आपदा प्रबंधन के लिए मजबूत वित्तीय प्रावधान

राज्य सरकार ने प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए भी मजबूत वित्तीय प्रावधान किए हैं, वित्तीय वर्ष 2026-27 में राज्य आपदा मोचन निधि के लिए 588 करोड़ रुपए, राष्ट्रीय आपदा मोचन निधि के लिए 50 करोड़ रुपए और राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि के लिए 147 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है.

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ विधानसभा में उच्च शिक्षा विभाग के लिए 1306 करोड़ रुपये से अधिक की अनुदान मांगें पारित

Leave a Comment

विज्ञापन
तकनीकी
क्रिकेट लाइव स्कोर
वोटिंग पोल
क्या आप विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ सरकार के काम-काज से खुश हैं?