CG News: बालोद में ‘नीर चेतना अभियान’ की शुरुआत, गिरते भूजल स्तर को रोकने की बड़ी पहल
CG News: बालोद जिले में गिरते भूजल स्तर को सुधारने और वर्षा जल संरक्षण के लिए जिला प्रशासन ने ‘जल संचय, जन भागीदारी’ अभियान शुरू किया है, शुक्रवार को गुण्डरदेही विकासखंड के ग्राम पंचायत भाठागांव (आर) में ‘नीर चेतना अभियान’ का शुभारंभ किया गया, कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने ग्रामीणों को संबोधित किया और स्वयं फावड़ा चलाकर ट्रेंच निर्माण की शुरुआत की.

पहले चरण में 5,000 वॉटर एब्जॉर्प्शन ट्रेंच का निर्माण
अभियान के पहले चरण में भाठागांव (आर) के पास नाले के समांतर 5,000 वॉटर एब्जॉर्प्शन ट्रेंच बनाए जा रहे हैं, विशेषज्ञों के अनुसार, इन ट्रेंचों से भविष्य में लगभग 27 लाख लीटर वर्षा जल सीधे जमीन में समाहित होगा, पूरा गुण्डरदेही विकासखंड में कुल 20,000 ट्रेंच बनाने का लक्ष्य रखा गया है, जिससे लगभग 1 करोड़ 35 लाख लीटर जल संरक्षण की संभावना है, इस पहल का उद्देश्य भू-जल स्तर में सकारात्मक बदलाव लाना और क्षेत्र में हरियाली बढ़ाना है.
भू-जल स्तर सुधारने का लक्ष्य
गुण्डरदेही विकासखंड वर्तमान में भू-जल दृष्टि से सेमी-क्रिटिकल जोन में आता है, कलेक्टर मिश्रा ने कहा कि जल के बिना भविष्य की कल्पना असंभव है, ट्रेंच निर्माण तकनीक से पानी जमीन के भीतर जाएगा, मिट्टी का कटाव रुकेगा और क्षेत्र में हरियाली बढ़ेगी.
जनभागीदारी और सहयोग से अभियान को व्यापक स्वरूप
इस अभियान में जिला पंचायत मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनील चंद्रवंशी, बिहान समूह की दीदियां, सरपंच, सचिव और बड़ी संख्या में ग्रामीण सक्रिय रूप से शामिल हुए, कलेक्टर ने अपील की कि, जल संरक्षण को जिले की हर ग्राम पंचायत में प्राथमिकता दी जाए, दस्तावेज़ में जिला पंचायत सदस्य कान्ती सोनेश्वरी और जनपद अध्यक्ष पुरुषोत्तम चन्द्राकर सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे.



