CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से मजदूर से ‘लखपति दीदी’ बनीं मधु कंवर
CG News: धमतरी जिले की सारंगपुरी पंचायत की मधु कंवर ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़कर आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की है। कभी मजदूरी करने वाली मधु आज कॉमन सर्विस सेंटर संचालित कर रही हैं और प्रतिमाह 10–12 हजार रुपये कमा रही हैं। क्षेत्र में वे “लखपति दीदी” के नाम से जानी जाती हैं।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से बदली जिंदगी
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) ग्रामीण गरीबों को संगठित कर उन्हें स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने वाली महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना के तहत धमतरी जिले की सारंगपुरी पंचायत निवासी श्रीमती मधु कंवर आज आत्मनिर्भरता की मिसाल बन चुकी हैं। कभी आर्थिक तंगी के कारण दूसरों के खेतों में मजदूरी करने वाली मधु कंवर ने कठिन परिस्थितियों के बावजूद हार नहीं मानी और मेहनत के दम पर अपनी जिंदगी की दिशा बदल दी। आज वे क्षेत्र में “लखपति दीदी” के नाम से जानी जाती हैं।
कॉमन सर्विस सेंटर से मिल रही ग्रामीणों को सुविधाएं
मधु कंवर अपने गांव में कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) का संचालन कर रही हैं। इस केंद्र के माध्यम से ग्रामीणों को आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र, विवाह पंजीयन, आधार कार्ड अपडेट, श्रम कार्ड पंजीयन, आयुष्मान कार्ड बनवाने और बिजली बिल भुगतान जैसी कई ई-गवर्नेंस सेवाएं रियायती दरों पर उपलब्ध हो रही हैं। इस पहल से गांव के लोगों को अब छोटी-छोटी सरकारी सेवाओं के लिए शहर नहीं जाना पड़ता। इस कार्य से मधु कंवर को प्रतिमाह लगभग 10 से 12 हजार रुपये की नियमित आय हो रही है।
स्व-सहायता समूह से मिली आत्मनिर्भरता
मधु कंवर बताती हैं कि एक समय परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर थी। इसी दौरान उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत “जय माँ कर्मा महिला स्व-सहायता समूह” से जुड़कर नई शुरुआत की। समूह के माध्यम से उन्होंने धान खरीदी-बिक्री, मशरूम उत्पादन और अन्य छोटे व्यवसाय शुरू किए। समूह से ऋण सुविधा मिलने पर उन्होंने अपने घर में ही कॉमन सर्विस सेंटर स्थापित किया। आज उनके समूह की महिलाएं मोमबत्ती निर्माण, केक बनाना, मशरूम उत्पादन, मछली पालन और बैंक सखी जैसे कार्य




