CG News: छत्तीसगढ़ के विकास और विजन-2047 को लेकर गणेश शंकर मिश्रा और डॉ. धीरेंद्र तिवारी के बीच चर्चा
CG News: छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के नवनियुक्त उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा से मुख्यमंत्री के सलाहकार (योजना, नीति, कृषि एवं ग्रामीण विकास) डॉ. धीरेंद्र तिवारी ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।
विजन-2047 की योजनाओं पर विचार
बैठक में छत्तीसगढ़ के भविष्य को ध्यान में रखते हुए विजन-2047 के तहत विकास की संभावनाओं और योजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। दोनों ने प्रदेश के आर्थिक, सामाजिक और बुनियादी ढांचे के विकास को मजबूत बनाने के उपायों पर विचार-विमर्श किया।
योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर
इस अवसर पर जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और दीर्घकालिक विकास रणनीतियों पर भी चर्चा की गई। दोनों ने राज्य के समावेशी और सतत विकास के लिए समन्वित प्रयासों को आगे बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया।


