CG News: बसना में फुले-नकुल-अम्बेडकर जयंती मेला महोत्सव के लिए मुख्यमंत्री को दिया गया आमंत्रण
CG News: छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय कक्ष में आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सर्व अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अन्य पिछड़ा समाज छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान सामाजिक विषयों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा भी की गई।

जयंती मेला महोत्सव का निमंत्रण
प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को 14 अप्रैल को महासमुंद जिले के बसना में आयोजित होने वाले फुले-नकुल-अम्बेडकर जयंती मेला महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए औपचारिक आमंत्रण दिया। इस अवसर पर बसना विधायक सम्पत अग्रवाल भी उपस्थित रहे और उन्होंने भी कार्यक्रम को सफल बनाने की कामना की।
मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएँ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आमंत्रण के लिए प्रतिनिधिमंडल का आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि महापुरुषों की जयंती के अवसर पर आयोजित ऐसे कार्यक्रम समाज में जागरूकता और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देते हैं।



