CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्व. बलिराम कश्यप की पुण्यतिथि पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व सांसद स्व. बलिराम कश्यप की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका जीवन जनसेवा, समर्पण और बस्तर के आदिवासी समाज के उत्थान के लिए प्रेरणादायी रहा है।
बस्तर और आदिवासी समाज के विकास
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पूर्व सांसद स्वर्गीय बलिराम कश्यप की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके उल्लेखनीय योगदान को स्मरण किया है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि स्व. बलिराम कश्यप का पूरा जीवन जनसेवा, समर्पण और आदिवासी समाज के उत्थान के लिए सतत संघर्ष का प्रेरणादायी उदाहरण रहा है। उन्होंने बस्तर अंचल के सर्वांगीण विकास, क्षेत्र की समस्याओं के समाधान तथा जनजातीय समाज के अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए सदैव सक्रिय भूमिका निभाई। उनके प्रयासों से बस्तर क्षेत्र की समस्याओं और वहां के लोगों की आवाज़ राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचने में महत्वपूर्ण मदद मिली।
सरलता, ईमानदारी और जनसेवा की भावना
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि स्व. बलिराम कश्यप अपनी सरलता, ईमानदारी और जनहित के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के लिए सदैव याद किए जाएंगे। उन्होंने एक जनप्रतिनिधि के रूप में जनता के विश्वास को सर्वोपरि रखते हुए बस्तर क्षेत्र की आवाज़ को मजबूती से उठाया और क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास किए।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि स्व. बलिराम कश्यप का व्यक्तित्व और कृतित्व आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उनका समर्पित जीवन और समाज के प्रति उनका योगदान बस्तर सहित पूरे छत्तीसगढ़ के लिए सदैव स्मरणीय रहेगा तथा लोगों को जनसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।




