CG News: सीआईएसएफ स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जवानों को दी हार्दिक बधाई
CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के स्थापना दिवस पर सभी जवानों को शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्र की सुरक्षा और औद्योगिक प्रतिष्ठानों की रक्षा में उनके समर्पण और साहस की सराहना की।
सीआईएसएफ की अहम भूमिका
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के स्थापना दिवस के अवसर पर सीआईएसएफ के सभी अधिकारियों और जवानों को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दी है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल देश की महत्वपूर्ण औद्योगिक इकाइयों, रणनीतिक संस्थानों तथा राष्ट्रीय महत्व के प्रतिष्ठानों की सुरक्षा में अत्यंत महत्वपूर्ण और जिम्मेदार भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि सीआईएसएफ के जवान अपनी सतत सतर्कता, अनुशासन, साहस और कर्तव्यनिष्ठा के साथ देश की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में निरंतर योगदान दे रहे हैं।
साहस, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि सीआईएसएफ के जवान कठिन परिस्थितियों में भी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं, जो देशवासियों के लिए गर्व का विषय है। उनकी प्रतिबद्धता और सेवा भावना राष्ट्र की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ और प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने स्थापना दिवस के अवसर पर सभी जवानों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके साहस, समर्पण और सेवा भावना को नमन किया तथा विश्वास व्यक्त किया कि सीआईएसएफ आगे भी इसी प्रतिबद्धता के साथ देश की सुरक्षा में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहेगा।
यह भी पढ़ें: CG News: बस्तर के विकास को मिलेगी नई दिशा, सड़क परियोजनाओं की अवधि बढ़ने पर मुख्यमंत्री साय ने जताई खुशी



