न्यूज डेस्क: भारत में क्रिकेट को के लेकर काफी ज्यादा क्रेज है। भारत की ज्यादातर जनसंख्या क्रिकेट को देखना और खेलना पसंद करती है। वहीं भारत ने ऐसे खिलाड़ी भी दिए हैं जिनका नाम दुनिया भर में होता है। इन क्रिकेटर्स को लोग फॉलो कर इनके जैसा बनना चाहते हैं। ऐसेमें इनसे जुड़ी हर चीज जानने की इच्छा लोगों में होती है। इसी कड़ी में क्रिकेटर्स की कमाई को लेकर भी लोगों जिज्ञासा होती है। तो आइए आज जानते हैं कि किसके पास सबसे ज्यादा संपत्ति है।
भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली (Virat kohli) ने अभी हाल ही में 1000 करोड़ करोड़ की नेटवर्थ को पर किया है। मगर उनसे भी ऊपर भारत के पूर्व कप्तान और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिए महेंद्र सिंह धोनी (M.S Dhoni) आते हैं जिनके पास करीब 1100 करोड़ की नेटवर्थ है। इतना अमीर होने के बाद भी यह खिलाड़ी दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटर नहीं है। वहीं बात अगर दुनिया के सबसे ज्यादा पैसे वाले या यू कहें कि दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटर की बात की जाए तो दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटर भारत के पूर्व खिलाड़ी क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर हैं। उन्हें क्रिकेट जगत का भगवान (God of cricket) भी कहा जाता है।
कितने अमीर क्रिकेटर है सचिन?
भारत के पूर्व खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर जो की दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटर हैं, जिनके पास लगभग 1400 करोड़ की संपत्ति है। सचिन तेंदुलकर ने क्रिकेट इतिहास में बहुत से रिकॉर्ड बनाए हैं। अब दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटर होकर एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। हालांकि सचिन तेंदुलकर(Sachin tendulkar) ने क्रिकेट(Cricket)जगत से सन्यास(Retirment) ले लिया है। मगर फिर भी वह दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटर है।
सचिन बहुत सारी बड़ी-बड़ी कंपनियों के ब्रांड एंबेसडर(Brand Ambassador)भी रहे हैं जिनमे…
• BMW
•AIRTEL
•CASTROL INDIA
•UNACADEMY
•BAJAJ
•LUMINOUS INDIA
जैसी कई बड़ी कंपनियां है जिनके ब्रांड एंबेसडर सचिन तेंदुलकर रह चुके हैं।
सचिन तेंदुलकर के पास कौन सी कार है?
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर गाड़ियों के काफी शौकीन है। सचिन तेंदुलकर के पास गाड़ियों का काफी अच्छा कलेक्शन है। तेंदुलकर ने अपनी पहली कर 1980 के दशक में खरीदी थी जो मारुति 800(Maruti 800)थी। सचिन तेंदुलकर के पास अब काफी लग्जरी कारों का कलेक्शन है उनके पास बीएमडब्ल्यू(BMW)की कई कारे हैं, जिनमें BMW-i8(₹2.29.Cr), BMW-M6(₹1.75.Cr), BMW- ms30 johre edition(₹2.Cr), Ferrari 360 Modena(₹1.25.Cr), Porshe 911 Turbos(₹3.13.Cr), Lamborghini Urus (₹4.22.Cr) शामिल है।



