CG News: पश्चिम एशिया में छत्तीसगढ़ नागरिकों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त, मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच सरकार का महत्वपूर्ण कदम
CG News: अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध के कारण मिडिल-ईस्ट में तनाव चरम पर पहुँच गया है। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने अपने नागरिकों की सुरक्षा और सहायता सुनिश्चित करने के लिए एहतियाती कदम उठाए हैं।
नोडल अधिकारी की नियुक्ति और जिम्मेदारियां
सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा जारी आदेश के अनुसार, लेखा अजगल्ले, लॉयजन अधिकारी, कार्यालय आवासीय आयुक्त, छत्तीसगढ़ भवन, नई दिल्ली को पश्चिम एशिया क्षेत्र में नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
नोडल अधिकारियों की जिम्मेदारी
उनकी जिम्मेदारी में क्षेत्र में छत्तीसगढ़ के नागरिकों की आवागमन सुविधा, आपातकालीन सहायता और अन्य जरूरी सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना शामिल है, नागरिकों को सुविधा देने के लिए नोडल अधिकारी से संपर्क किया जा सकता है.




