CG News: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 69 लाख महिलाओं के खातों में महतारी वंदन योजना की 25वीं किश्त जारी
CG News: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर के लाल बहादुर शास्त्री मिनी स्टेडियम में आयोजित महतारी वंदन सम्मेलन–2026 में प्रदेश की माताओं-बहनों को शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की मातृशक्ति समाज की सबसे बड़ी शक्ति है और महिलाओं का आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण ही विकसित छत्तीसगढ़ की मजबूत नींव रखता है।
महतारी वंदन योजना की 25वीं किश्त जारी
मुख्यमंत्री ने 69 लाख 48 हजार महिलाओं के खातों में 641 करोड़ 58 लाख रुपये अंतरित किए। इस योजना के तहत अब तक महिलाओं को 16,237 करोड़ रुपये वितरित किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि यह योजना केवल आर्थिक सहायता का माध्यम नहीं, बल्कि माताओं-बहनों के आत्मविश्वास, सम्मान और आत्मनिर्भरता को मजबूत करने वाला अभियान बन चुकी है।

महिला सशक्तिकरण और स्वरोजगार
मुख्यमंत्री ने बताया कि महिलाएं इस राशि का उपयोग बच्चों की पढ़ाई, स्वास्थ्य, घरेलू जरूरतें, बचत और स्वरोजगार जैसे कार्यों में कर रही हैं। उन्होंने इस योजना के माध्यम से महिलाओं द्वारा शुरू किए गए छोटे व्यवसायों और स्वरोजगार की सफल कहानियों का उल्लेख किया।

स्थानीय महिलाओं की सफलता की कहानियाँ
• धमतरी की नीतू साहू ने सुकन्या समृद्धि योजना के तहत बेटियों के लिए बचत शुरू की।
• मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी की मिथलेश चतुर्वेदी ने ई-रिक्शा खरीदकर आजीविका शुरू की।
• सरगुजा की निधि जायसवाल ने “निधि मेकओवर” ब्यूटी पार्लर स्थापित किया।
• गौरेला-पेंड्रा-मरवाही की अनीता साहू ने सिलाई केंद्र शुरू किया।
• जांजगीर-चांपा की सरस्वती केंवट ने परिवार के व्यवसाय में निवेश कर आय बढ़ाई।
महिला विकास के लिए राज्य सरकार की पहल
मुख्यमंत्री ने महिलाओं के लिए 368 महतारी सदन, कन्या विवाह योजना, महिला स्व-सहायता समूह और लखपति दीदी परियोजना जैसी योजनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को स्थानीय रोजगार, प्रशिक्षण और विपणन के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं।
लक्ष्मी सखी मिलेट कार्ट का शुभारंभ
महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने ‘लक्ष्मी सखी मिलेट कार्ट’ की शुरुआत की। इस पहल के माध्यम से महिलाएं मिलेट आधारित खाद्य सामग्री तैयार करके आर्थिक लाभ प्राप्त करेंगी और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूत करेंगी, कार्यक्रम में बस्तर संभाग के अधिकारी, विधायक, महापौर और सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे। हितग्राही महिलाओं ने मुख्यमंत्री को फलों की टोकरी और धुरवा तुवाल भेंट कर आभार व्यक्त किया।


