CG News: छत्तीसगढ़ के डिप्टी CM विजय शर्मा को बिहार राज्यसभा चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी गई
CG News: छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को बिहार में होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। यह नियुक्ति भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा की गई है, डिप्टी CM विजय शर्मा चुनाव प्रक्रिया के दौरान बिहार में पार्टी की रणनीति, संगठनात्मक गतिविधियों और समन्वय की निगरानी करेंगे। इसके तहत वे स्थानीय नेताओं और विधायकों के साथ तालमेल बनाएंगे और पार्टी की रणनीति को मजबूत करने का काम करेंगे।
![]()
संगठन में बढ़ता कद
भाजपा संगठन के अनुसार, विभिन्न राज्यों में वरिष्ठ नेताओं को पर्यवेक्षक बनाया जा रहा है ताकि राज्यसभा चुनाव प्रक्रिया सुचारु रूप से संचालित हो सके। पार्टी नेताओं का मानना है कि विजय शर्मा का संगठनात्मक अनुभव और राजनीतिक सक्रियता उन्हें इस भूमिका के लिए उपयुक्त बनाती है।
बिहार राजनीति में बदलाव
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 5 मार्च 2026 को राज्यसभा के लिए अपना नामांकन दाखिल किया है। यह संकेत है कि वे बिहार की राजनीति को अलविदा कह सकते हैं और देश की राजनीति में सक्रिय हो सकते हैं। उन्होंने अभी अपने CM पद से इस्तीफा नहीं दिया है, लेकिन किसी भी समय यह बदलाव संभव है, विजय शर्मा की नियुक्ति को भाजपा संगठन में उनके बढ़ते कद के रूप में भी देखा जा रहा है। उनका अनुभव और रणनीतिक समझ बिहार राज्यसभा चुनाव में पार्टी के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती है.



