CG News: सीएम विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर में ग्रामीण पर्यटन और होमस्टे को मिल रही नई पहचान
CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में लगातार सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार की इस पहल का सकारात्मक असर अब जशपुर जिले में भी स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। जिले के गांवों में संचालित होमस्टे अब बाहरी क्षेत्रों से आने वाले पर्यटकों को आकर्षित कर रहे हैं, जहां वे प्राकृतिक सुंदरता, शांत वातावरण और स्थानीय संस्कृति का अनुभव कर रहे हैं।
ग्रामीण पर्यटन को मिल रहा बढ़ावा
जिला प्रशासन भी मुख्यमंत्री साय के मार्गदर्शन में ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है। इन प्रयासों के चलते जशपुर के ग्रामीण इलाकों में स्थित होमस्टे पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनते जा रहे हैं। इससे स्थानीय लोगों को रोजगार और आय के नए अवसर प्राप्त हो रहे हैं, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिल रही है।
रायपुर से पहुंचे पर्यटक
इसी क्रम में रायपुर से आए दो पर्यटक केरे स्थित महुआ होमस्टे में ठहरे। पर्यटकों ने यहां के शांत वातावरण, प्राकृतिक सौंदर्य और गांव के सादगीपूर्ण जीवन का अनुभव किया। उन्होंने स्थानीय खान-पान और ग्रामीणों की आत्मीय मेहमाननवाजी की भी सराहना की।

मध्य प्रदेश से आए मेहमान
वहीं सीधी जिले (मध्य प्रदेश) से आए चार पर्यटक देवोबरा (मयाली) स्थित बनफूल होमस्टे में ठहरे। इन पर्यटकों ने भी क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता और गांव के माहौल को बेहद पसंद किया। ग्रामीणों द्वारा की गई आत्मीय मेहमाननवाजी उनके लिए खास अनुभव रही।
पर्यटकों को मिल रही बेहतर सुविधाएं
स्थानीय होमस्टे में पर्यटक कार्तिकेय सिंह, कुसुम, अरविंद पटेल, निधि, रोशन साहू, प्रीति साहू सहित अन्य पर्यटकों के ठहरने के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर में ग्रामीण पर्यटन को नई पहचान मिल रही है और आने वाले समय में इसके और विस्तार की उम्मीद जताई जा रही है।




