CG News: यूपीएससी 2025 में 35वीं रैंक प्राप्त करने वाली वैभवी अग्रवाल से मुख्यमंत्री ने की भेंट
CG News: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा में 35वीं रैंक प्राप्त करने वाली वैभवी अग्रवाल ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उन्हें मिठाई खिलाकर इस उल्लेखनीय सफलता पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं।

कड़ी मेहनत और लगन से हासिल की सफलता
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि, वैभवी अग्रवाल ने अपनी प्रतिभा, कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प से यूपीएससी परीक्षा में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त की और न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया। उन्होंने युवाओं के लिए यह संदेश भी दिया कि कड़ी मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण से कोई भी उपलब्धि असंभव नहीं है।
युवाओं के लिए प्रेरणा
मुख्यमंत्री ने कहा कि वैभवी की यह उपलब्धि प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। लक्ष्य के प्रति अनुशासन, समर्पण और निरंतर प्रयास से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। उन्होंने इसे प्रेरक उदाहरण बताते हुए युवा पीढ़ी से मेहनत और लगन बनाए रखने की अपील की।
भविष्य में प्रशासनिक सेवा में योगदान
मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि, वैभवी अग्रवाल प्रशासनिक सेवा में रहते हुए अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक पालन करेंगी और देश तथा समाज की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान देंगी। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य और आगामी दायित्वों के लिए शुभकामनाएँ भी दीं, इस अवसर पर वैभवी अग्रवाल के पिता शीतल अग्रवाल और भाई विनायक अग्रवाल भी उपस्थित थे।




