CG News : यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई
CG News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा 2025 में सफलता प्राप्त करने वाले छत्तीसगढ़ के सभी अभ्यर्थियों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं ने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प से यह उपलब्धि हासिल कर प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया है।

सफल अभ्यर्थियों को दी विशेष शुभकामनाएँ
मुख्यमंत्री ने वैभवी अग्रवाल, दर्शना सिंह बघेल, डायमंड सिंह ध्रुव, रौनक अग्रवाल और संजय डहरिया को उनकी उल्लेखनीय सफलता के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि इन युवाओं की उपलब्धि प्रदेश के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
युवाओं की सफलता से मिलती है नई प्रेरणा
मुख्यमंत्री साय ने सभी सफल अभ्यर्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी सफलता से प्रदेश के लाखों युवाओं को अपने लक्ष्य तय करने और उन्हें हासिल करने की प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि ये युवा प्रशासनिक सेवाओं में रहते हुए पूरी निष्ठा से जनसेवा करेंगे और राष्ट्र निर्माण में योगदान देंगे।




