CG News : टी-20 विश्वकप के फाइनल में पहुँची टीम इंडिया, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई
CG News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने टी-20 विश्वकप के सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह बनाने पर भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि यह जीत पूरे देश के लिए गर्व और खुशी का क्षण है।

खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय टीम ने बेहतरीन टीमवर्क, साहस और उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए शानदार जीत दर्ज की है। खिलाड़ियों के जुझारू प्रदर्शन ने देशवासियों को गर्व महसूस कराया है।
फाइनल मुकाबले के लिए दी शुभकामनाएँ
मुख्यमंत्री साय ने भारतीय टीम को आगामी फाइनल मुकाबले के लिए शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि टीम इसी उत्साह और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ते हुए विश्व मंच पर नया इतिहास रचने में सफल होगी।



