CG News : लोकतंत्र सेनानी महावीर प्रसाद जैन के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने व्यक्त किया शोक
CG News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता और लोकतंत्र सेनानी महावीर प्रसाद जैन के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि जैन ने अपना पूरा जीवन समाजसेवा, राष्ट्रहित और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए समर्पित किया।

आपातकाल के दौरान लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए किया संघर्ष
मुख्यमंत्री ने कहा कि आपातकाल के कठिन दौर में महावीर प्रसाद जैन ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए साहसपूर्वक संघर्ष किया और अपने सिद्धांतों पर दृढ़ रहे। उनका त्याग और समर्पण लोकतांत्रिक चेतना के प्रति उनकी गहरी निष्ठा को दर्शाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका जीवन समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा और उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा।
परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त
मुख्यमंत्री साय ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को इस दुःख की घड़ी को सहने की शक्ति दें।




