CG News : छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष बने गणेश शंकर मिश्रा, मुख्यमंत्री साय ने दी शुभकामनाएँ
CG News : नवा रायपुर स्थित नीति भवन में आयोजित कार्यक्रम में गणेश शंकर मिश्रा ने छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय उपस्थित रहे और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी।

विकास की दिशा तय करने में आयोग की अहम भूमिका
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य नीति आयोग प्रदेश के दीर्घकालिक विकास की योजना बनाने, साक्ष्य आधारित नीति निर्माण और विभिन्न विभागों के समन्वय के माध्यम से विकास को नई गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

विज़न डॉक्युमेंट 2047 पर जोर
मुख्यमंत्री साय ने बताया कि विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ में भी विज़न डॉक्युमेंट 2047 तैयार किया गया है, जिससे प्रदेश के भविष्य के विकास की स्पष्ट रूपरेखा तय की जा रही है।
बेहतर नीतियों के लिए मिलकर होगा काम
नवनियुक्त उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा ने कहा कि राज्य के विकास को आगे बढ़ाने के लिए प्रभावी और भविष्य केंद्रित नीतियों पर काम किया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सभी के सहयोग से प्रदेश को और अधिक समृद्ध बनाने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे।




