CG News: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले को दी विकास की बड़ी सौगात
CG News: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले में 9 प्रमुख सड़कों के निर्माण के लिए कुल 30.59 करोड़ रुपए की मंजूरी दी है। इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा, स्वास्थ्य और शिक्षा सेवाओं तक पहुंच आसान होगी और व्यापार-व्यवसाय को भी बल मिलेगा।
9 सड़कों के निर्माण को मिली मंजूरी
मुख्यमंत्री श्री साय की दूरदर्शिता के तहत अनुमोदित सड़कों और उनके बजट इस प्रकार हैं:
- ढूंड़गजोर (सरसमार) से चिढ़रापारा पत्थलगांव, 2 किमी – 1.96 करोड़
- ग्राम ढोंगादरहा से अम्बाकछार मार्ग, 3 किमी – 4.84 करोड़
- ग्राम पंचायत मुड़ापारा (हड्डी गोदाम मेन रोड) से घिंचापानी होते हुए पंगसुवा मार्ग, 4.85 किमी – 4.26 करोड़
- ग्राम कोतबा से सरईकोना होते हुए पिकपारा मार्ग, 4.60 किमी – 4.59 करोड़
- कांसाबेल बटाईकला प्रेमनगर से मारचाईढोढ़ी मार्ग, 2.90 किमी – 2.79 करोड़
- कांसाबेल खूंटीटोली बस्ती से चेतबा हाई स्कूल मार्ग, 2 किमी – 2.04 करोड़
- कांसाबेल कोरंगा से नवाटोली से भागलपुर मार्ग, 2 किमी – 2.14 करोड़
- कुड़केल खजरी के पटेल पारा से बगई झरिया मार्ग, 3.80 किमी – 3.28 करोड़
- कोकिया खार से आमकानी मेन रोड, 4 किमी – 4.69 करोड़
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ये परियोजनाएँ जिले में व्यापक बदलाव की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को मिलेगी रफ्तार
इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन आसान होगा। किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में मदद मिलेगी, और विद्यार्थियों के लिए स्कूल-कॉलेज का रास्ता सुरक्षित और सुविधाजनक बनेगा।
क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री श्री साय की इस पहल की सराहना करते हुए इसे ऐतिहासिक और समयोचित बताया। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जशपुर जिले में लगातार विकास की सौगात मिल रही है, जिससे गांव-गांव विकास और खुशहाली का नया अध्याय शुरू हो रहा है|
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की दूरदर्शिता और जनता के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण ने यह सुनिश्चित किया है कि विकास का लाभ हर ग्रामीण तक पहुंचे। यह स्वीकृति जशपुर जिले के सर्वांगीण विकास और बेहतर भविष्य की दिशा में एक मजबूत कदम है।


