February 27, 2026 4:55 am

Explore

Search

La Ruée vers la Richesse au i24Slots Casino: l'Expérience de Jeu Ultime sur le code promo i24Slots paiement rapide

Lorsque vous pénétrez dans l'univers captivant du sur le net i24Slots vip, vous serez immergé dans une atmosphère d'excitation et de chance. Les machines à sous innovantes et les jeux de table classiques vous offriront une expérience de jeu inégalée. Chaque tour de roue, chaque carte distribuée vous rapprochera un peu plus de la richesse tant convoitée. Au sur le net i24Slots vip, la promesse de gros gains et d'adrénaline est palpable à chaque instant.

La variété des jeux disponibles sur le avis i24Slots voir le réglement est impressionnante. Des machines à sous thématiques aux jackpots progressifs en passant par le blackjack et la roulette, il y en a pour tous les goûts et tous les niveaux de joueurs. Que vous soyez novice ou joueur aguerri, le i24Slots Casino saura vous séduire par sa diversité et sa convivialité. Chaque partie jouée est une chance de décrocher le gros lot et de vivre une aventure palpitante.

Les graphismes époustouflants et les effets sonores immersifs du i24Slots Site Web vous transportent dans un monde de luxe et de glamour. Chaque détail a été pensé pour offrir une expérience de jeu ultime où le divertissement est roi. Laissez-vous emporter par la magie des jeux proposés et vivez des moments intenses en quête de richesse et de succès. Sur le révision i24Slots mobile, la fortune n'attend que vous pour être conquise.

ताजा खबर
जीवन शैली
khabarconnection.com(R.O.No.: 13528/20)
Advertisement Carousel

CG News: छत्तीसगढ़ में CM विष्णुदेव साय के नेतृत्व में विकास, विश्वास और सुशासन का बजट 2026-27

CG News: छत्तीसगढ़ में CM विष्णुदेव साय के नेतृत्व में विकास, विश्वास और सुशासन का बजट 2026-27
Facebook
Twitter
WhatsApp
Email

CG News: छत्तीसगढ़ में CM विष्णुदेव साय के नेतृत्व में विकास, विश्वास और सुशासन का बजट 2026-27

CG News: छत्तीसगढ़ विधानसभा में प्रस्तुत वर्ष 2026-27 का बजट केवल आय-व्यय का दस्तावेज नहीं, बल्कि “विकसित छत्तीसगढ़ – उज्जवल छत्तीसगढ़ 2047” की दिशा में एक ठोस और दूरदर्शी संकल्प है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा प्रदेश की माटी का तिलक लगाकर बजट पेश करना राज्य की संस्कृति, स्वाभिमान और भावनात्मक जुड़ाव का प्रतीक बना। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में तैयार यह बजट संतुलित विकास, वित्तीय अनुशासन और सामाजिक समावेशन का सशक्त उदाहरण है।

माटी का सम्मान विकास का संकल्प

छत्तीसगढ़ बजट प्रस्तुति से पहले वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा प्रदेश की माटी का तिलक लगाना  यह मात्र औपचारिक परंपरा नहीं, बल्कि प्रदेश की आत्मा और गौरव के प्रति उनकी गहरी आस्था और मातृभूमि के प्रति समर्पण को दर्शाता है। अपने बजट उद्बोधन की शुरुआत करते हुए उन्होंने भावपूर्ण शब्दों में कहा कि वे किसी पारंपरिक चंदन या कुमकुम से अलंकृत होकर नहीं आए, बल्कि छत्तीसगढ़ की पावन मिट्टी को माथे पर धारण कर सेवा और विकास का दृढ़ संकल्प लेकर सदन में उपस्थित हुए हैं। यह संदेश दर्शाता है कि सरकार विकास को अपनी जड़ों से जोड़कर आगे बढ़ा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की कार्यशैली की विशेषता है कि वे आधुनिक नीतियों को स्थानीय संस्कृति और जनभावनाओं के साथ समन्वित करते हैं।

1.72 लाख करोड़ का विकासीय विस्तार

राज्य निर्माण के समय जहाँ बजट लगभग 4,944 करोड़ रुपये था, वहीं 2026-27 में यह बढ़कर 1.72 लाख करोड़ रुपये तक पहुँच गया है। यह वृद्धि केवल आँकड़ों की छलांग नहीं, बल्कि राज्य की आर्थिक मजबूती और आत्मविश्वास का प्रमाण है।

राज्य का सकल घरेलू उत्पाद 7 लाख करोड़ रुपये से अधिक अनुमानित है तथा वित्तीय घाटा निर्धारित मानकों के भीतर रखा गया है। पूंजीगत व्यय में उल्लेखनीय वृद्धि कर अधोसंरचना विकास को नई गति दी गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की दूरदर्शिता का परिणाम है कि विकास और वित्तीय अनुशासन साथ-साथ आगे बढ़ रहे हैं।

बिलासपुर का आधुनिकता की ओर कदम

बिलासपुर को महानगरों की तर्ज पर विकसित करने की दिशा में कई महत्वपूर्ण परियोजनाएँ प्रस्तावित हैं—फ्लाईओवर निर्माण, नई सड़कें, अंडरब्रिज और संपर्क मार्ग। एयरपोर्ट के विकास और उड़ानों को प्रोत्साहन के साथ कोनी क्षेत्र में अत्याधुनिक स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट की स्थापना स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊँचाई देगी। यह दर्शाता है कि सरकार क्षेत्रीय संतुलन और न्यायधानी के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

किसान समृद्धि अन्नदाता का सशक्त भविष्य

कृषक उन्नति योजनाओं के लिए बड़े वित्तीय प्रावधान, ब्याजमुक्त ऋण, विद्युत पंपों के लिए मुफ्त बिजली, फसल बीमा और डेयरी विकास जैसे कदम किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अग्रसर हैं। कृषि और उद्यानिकी शिक्षा को सुदृढ़ करना, जल संरक्षण और आधुनिक तकनीकों को बढ़ावा देना इस बात का संकेत है कि खेती को लाभकारी और टिकाऊ बनाया जाएगा। ग्रामीण पृष्ठभूमि से आने वाले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय किसानों की समस्याओं को गहराई से समझते हैं और समाधान-प्रधान दृष्टिकोण अपनाते हैं।

नारी शक्ति महतारी गौरव का वर्ष

महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण के लिए विशेष योजनाएँ लागू की गई हैं। आर्थिक सहायता, बालिकाओं के भविष्य के लिए दीर्घकालिक प्रावधान और संपत्ति पंजीयन में रियायत जैसे कदम सामाजिक परिवर्तन की दिशा में महत्वपूर्ण हैं। महिला उद्यमिता को प्रोत्साहन देने के लिए प्रशिक्षण और exposure कार्यक्रम यह दर्शाते हैं कि सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर और नेतृत्वकारी भूमिका में देखना चाहती है।

युवा शक्ति रोजगार से नेतृत्व तक

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु आर्थिक सहायता, मेगा परीक्षा केंद्र और पुस्तकालयों में करियर मार्गदर्शन युवाओं को नई दिशा देंगे। AI मिशन और कौशल उन्नयन कार्यक्रम भविष्य की अर्थव्यवस्था को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का विजन स्पष्ट है—छत्तीसगढ़ को तकनीक, नवाचार और औद्योगिक प्रगति से जोड़ना।

बस्तर और सरगुजा विकास का संतुलित विस्तार

बस्तर और सरगुजा में शिक्षा, सड़क, पोषण और सुरक्षा संबंधी योजनाएँ यह दिखाती हैं कि सरकार दूरस्थ अंचलों तक विकास पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री साय विकास को केवल शहरी क्षेत्रों तक सीमित नहीं रखते, बल्कि अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुँचाने का संकल्प रखते हैं।

स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा समावेशी समाज की आधारशिला

आयुष्मान योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, नए मेडिकल और नर्सिंग कॉलेजों की स्थापना से स्वास्थ्य सेवाएँ मजबूत होंगी। सामाजिक सुरक्षा और पेंशन योजनाओं को भी सुदृढ़ किया गया है, जिससे समाज के कमजोर वर्गों को सुरक्षा कवच मिल सके।

अधोसंरचना और उद्योग औद्योगिक हब की ओर

लोक निर्माण, जल संसाधन, औद्योगिक पार्क और पूंजी निवेश सब्सिडी जैसे कदम राज्य को औद्योगिक हब बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण हैं। लैंड बैंक विकास और इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण क्लस्टर जैसी पहलों से निवेश और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य में निवेशकों का विश्वास लगातार बढ़ रहा है।

संस्कृति और पर्यटन  पहचान का संरक्षण

कुदरगढ़, रतनपुर, डोंगरगढ़ और दंतेवाड़ा जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों के विकास से सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। सिरपुर विकास योजना और जनजातीय सांस्कृतिक संरक्षण की पहलें राज्य की पहचान को सहेजने का प्रयास हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सोच स्पष्ट है—विकास तभी सार्थक है जब वह संस्कृति और परंपरा के सम्मान के साथ आगे बढ़े।

 छत्तीसगढ़ की नई विकास गाथा

वर्ष 2026-27 का SANKALP बजट छत्तीसगढ़ की नई विकास गाथा का आधार है। यह बजट समावेशी विकास, क्षेत्रीय संतुलन, अधोसंरचना सुदृढ़ीकरण और मानव संसाधन उन्नयन का समग्र दस्तावेज है। जब नेतृत्व में पारदर्शिता, नीयत में ईमानदारी और दृष्टि में स्पष्टता हो, तब बजट केवल आँकड़ों का संकलन नहीं रहता—वह भविष्य की दिशा तय करता है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता और प्रगतिशील विकास की नई ऊँचाइयों की ओर अग्रसर है।

यह भी पढ़ें: CG News: CM साय ने तय किया लक्ष्य: 2047 तक विकसित और समृद्ध छत्तीसगढ़

Leave a Comment

विज्ञापन
तकनीकी
क्रिकेट लाइव स्कोर
वोटिंग पोल
क्या आप विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ सरकार के काम-काज से खुश हैं?