CG News: सुशासन से समृद्धि की ओर: विकसित छत्तीसगढ़ का बजट 2026-27, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बताया प्रदेश का विकासात्मक बजट
CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तुत होने जा रहे राज्य के बजट को प्रदेश के समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया, उन्होंने कहा कि, यह तीसरा बजट विकसित और समृद्ध छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए सरकार के विज़न को नई मजबूती देगा, मुख्यमंत्री ने कहा कि, यह बजट समावेशी विकास, सुशासन और जनकल्याण के संकल्प को आगे बढ़ाएगा, इसका उद्देश्य प्रदेश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ-साथ आमजन के जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन लाना है.
विकसित भारत 2047 और छत्तीसगढ़ का विज़न
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि, माननीय प्रधानमंत्र श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के राष्ट्रीय संकल्प को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में निरंतर कार्यरत है, किसानों, गरीबों, युवाओं, मातृशक्ति और आदिवासी समाज के सशक्तीकरण को सरकार ने सर्वोच्च प्राथमिकता दी है, राज्य की विभिन्न योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित की जा रही हैं.
बजट: सुशासन से समृद्धि का मॉडल
मुख्यमंत्री ने कहा कि, वित्त वर्ष 2026-27 का यह बजट प्रदेश के “सुशासन से समृद्धि” मॉडल को मजबूत आधार प्रदान करेगा और विकास की गति को और तेज करेगा, यह बजट बुनियादी ढांचा, रोजगार सृजन, कृषि उन्नयन, सामाजिक सुरक्षा और मानव संसाधन विकास को नई दिशा देगा.
आत्मनिर्भर और समृद्ध छत्तीसगढ़ की ओर
मुख्यमंत्री साय ने विश्वास जताया कि, यह बजट विकसित छत्तीसगढ़ बनाने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा, बजट के माध्यम से प्रदेश आत्मनिर्भरता, आर्थिक प्रगति और समृद्धि के नए दौर में प्रवेश करेगा, उन्होंने प्रदेशवासियों को आगामी बजट के लिए शुभकामनाएं दी और कहा कि, यह बजट छत्तीसगढ़ के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत आधारशिला साबित होगा.


