CG News: रायपुर में संत गाडगे बाबा की 150वीं जयंती पर निर्मल दिवस का आयोजन, CM साय ने दिया स्वच्छता और सामाजिक समर्पण का संदेश
CG News: रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में संत गाडगे बाबा की 150वीं जयंती पर आयोजित निर्मल दिवस कार्यक्रम में सोमवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय उपस्थित रहे, उन्होंने कहा कि, संत गाडगे बाबा का संदेश आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक है, और स्वच्छता ही सच्ची पूजा है.

2047 तक विकसित भारत का संकल्प
मुख्यमंत्री ने बताया कि, संत गाडगे बाबा की प्रेरणा से देश में स्वच्छता के प्रति व्यापक जागरूकता आई है, उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 15 अगस्त 2014 को शुरू किए गए स्वच्छ भारत अभियान का उल्लेख किया और कहा कि, यह अभियान आज जनआंदोलन का रूप ले चुका है, ग्रामीण क्षेत्रों में शौचालय निर्माण से माताओं और बहनों की गरिमा एवं सुरक्षा सुनिश्चित हुई है, साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना और प्रधानमंत्री जनधन योजना जैसी पहलों का जिक्र किया, जो गरीबों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं, सरकारी योजनाओं की राशि अब सीधे हितग्राहियों के बैंक खातों में पहुंच रही है, जिससे पारदर्शिता बढ़ी और सरकारी व्यवस्था में विश्वास मजबूत हुआ, मुख्यमंत्री ने साल 2047 तक विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण का संकल्प भी दोहराया.
प्रदर्शनी और विमोचन
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने संत गाडगे बाबा के जीवन पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया, इसके साथ ही उनकी आरती और स्मारिका का विमोचन भी किया गया, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों और समाज के विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया गया, इस अवसर पर विधायकगण, पद्मश्री सम्मानित अतिथि, संत गाडगे बाबा के वंशज और समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे.



