CG News: छत्तीसगढ़ का आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26, राज्य की आर्थिक स्थिति और विकास संभावनाओं पर एक नजर
CG News: वर्ष 2025-26 में छत्तीसगढ़ का सकल राज्य घरेलू उत्पाद (GSDP) बाजार मूल्य पर अनुमानित रूप से ₹6,31,291 करोड़ होने की संभावना है, जो पिछले वर्ष 2024-25 के ₹5,65,845 करोड़ की तुलना में 11.57% की वृद्धि दर्शाता है.
• कृषि एवं सम्बद्ध क्षेत्र: ₹1,19,871 करोड़ (वृद्धि 12.53%)
• उद्योग क्षेत्र: ₹2,70,449 करोड़ (वृद्धि 10.26%)
• सेवा क्षेत्र: ₹1,90,221 करोड़ (वृद्धि 13.15%)
स्थिर भावों पर (आधार वर्ष 2011-12):
स्थिर भावों के आधार पर GSDP ₹3,58,293 करोड़ होने का अनुमान है, जो पिछले वर्ष ₹3,31,402 करोड़ से 8.11% बढ़ा,
• कृषि एवं सम्बद्ध क्षेत्र: ₹57,969 करोड़ (वृद्धि 7.49%)
• उद्योग क्षेत्र: ₹1,60,473 करोड़ (वृद्धि 7.21%)
• सेवा क्षेत्र: ₹1,07,088 करोड़ (वृद्धि 9.11%)
सकल राज्य घरेलू उत्पाद वर्ष 2024-25 – त्वरित अनुमान
प्रचलित भावों पर:
वर्ष 2024-25 में राज्य का GSDP पिछले वर्ष की तुलना में 10.50% बढ़ा, जिसमें:
• कृषि एवं सम्बद्ध क्षेत्र: 11.76%
• उद्योग क्षेत्र: 9.91%
• सेवा क्षेत्र: 10.08%
स्थिर भावों पर (आधार वर्ष 2011-12):
स्थिर भावों पर GSDP में 6.43% की वृद्धि हुई,
• कृषि एवं सम्बद्ध क्षेत्र: 6.28%
• उद्योग क्षेत्र: 5.19%
• सेवा क्षेत्र: 7.43%
प्रति व्यक्ति आय
वर्ष 2024-25 के त्वरित अनुमान के अनुसार प्रति व्यक्ति आय ₹1,62,848 थी, वर्ष 2025-26 में अग्रिम अनुमान ₹1,79,244 है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 10.07% की वृद्धि दर्शाता है.



