CG News: वित्त मंत्री ओपी चौधरी पेश करेंगे 2026-27 का तीसरा बजट, जानिए छत्तीसगढ़ का पहला बजट किसने पेश किया?
CG News: छत्तीसगढ़ का पहला बजट वर्ष 2001-02 में रामचंद्र सिंह देव ने पेश किया था, उन्होंने अपने कार्यकाल में कुल तीन बार बजट पेश किया, उनके बजट का आकार 7,294 करोड़ रुपये से शुरू हुआ और 2003-04 में 9,978 करोड़ रुपये तक पहुंचा.
भाजपा के अमर अग्रवाल और रमन सिंह का योगदान
2003 में भाजपा सत्ता में आई और अमर अग्रवाल को वित्त मंत्री बनाया गया, उन्होंने तीन बजट पेश किए, जिनमें मुख्य और अनुपूरक बजट शामिल थे, 2006 में रमन सिंह ने वित्त मंत्रालय अपने पास रखा और 2007-2018 तक लगातार 12 बार बजट पेश किया, इस दौरान बजट का आकार 16,473 करोड़ रुपये से बढ़कर 88,599 करोड़ रुपये तक पहुंच गया.
वित्त मंत्री ओपी चौधरी और SANKALP थीम
2023 में सत्ता परिवर्तन के बाद वित्त विभाग की जिम्मेदारी ओपी चौधरी को दी गई, उन्होंने पहले GYAN और फिर GATI थीम पर आधारित बजट पेश किया, अब वे अपना तीसरा बजट 24 फरवरी 2026 को SANKALP थीम के तहत पेश करेंगे, जिसका उद्देश्य प्रदेश के समग्र और संतुलित विकास को नई दिशा देना है.
बजट के महत्व और जनता की अपेक्षा
छत्तीसगढ़ की जनता इस बजट का बेसब्री से इंतजार कर रही है, 24 फरवरी को प्रस्तुत होने वाले इस बजट में किसानों, युवाओं, महिलाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे के लिए महत्वपूर्ण प्रावधान शामिल होंगे, जो प्रदेश के समग्र विकास को और मजबूत बनाएंगे.




