CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में बजट सत्र से पूर्व मंत्री परिषद की बैठक
CG News: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र से पहले आज विधानसभा परिसर स्थित सभाकक्ष में मंत्री परिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी वित्त वर्ष के बजट प्रस्तावों और योजनाओं पर अंतिम समीक्षा करना है.
CM साय की अध्यक्षता में बैठक
इस बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की, मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में बजट से जुड़े विकास और सामाजिक कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन चर्चा की गई, बैठक के बाद विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने आगामी वित्त वर्ष का बजट पेश किया, इस बजट में प्रदेश के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे के लिए महत्वपूर्ण प्रावधान शामिल थे.
बैठक के एजेंडा
बैठक में बजट प्रस्तावों के साथ-साथ प्रमुख योजनाओं, निवेश, सामाजिक सुरक्षा, ग्रामीण विकास और आर्थिक प्रगति से जुड़े अहम मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जा रहा है, इसका उद्देश्य सुनिश्चित करना है कि बजट प्रदेशवासियों के लिए लाभकारी और विकासोन्मुखी हो.



