CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से की मुलाकात, बजट के लिए दी शुभकामनाएं
CG News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज विधानसभा परिसर में उनके कक्ष में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने मुलाकात की, इस बैठक का उद्देश्य वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट प्रस्तुत करने से पूर्व विचार-विमर्श करना था.

मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री साय ने वित्त मंत्री को आगामी बजट के लिए शुभकामनाएं दी, उन्होंने कहा कि, यह बजट प्रदेशवासियों की आकांक्षाओं को पूरा करने वाला और छत्तीसगढ़ के समग्र विकास को नई दिशा देने वाला सिद्ध होगा.
बजट का महत्व
सीएम साय ने विश्वास व्यक्त किया कि, यह बजट सरकार की जनकल्याणकारी प्राथमिकताओं, सुशासन और समावेशी विकास के संकल्प को और सशक्त आधार देगा, बजट के माध्यम से प्रदेश के प्रत्येक वर्ग तक विकास का लाभ पहुँचाने पर जोर रहेगा.
बैठक में शामिल अन्य अधिकारी
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, उपमुख्यमंत्री अरुण साव सहित मंत्रिपरिषद के सभी मंत्री और वित्त सचिव मुकेश बंसल भी उपस्थित थे, सभी वरिष्ठ अधिकारी आगामी बजट की तैयारियों और राज्य के विकास लक्ष्यों पर चर्चा करने के लिए बैठक में शामिल हुए.




