CG News: वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने छत्तीसगढ़ की मिट्टी से तिलक कर पेश किया बजट
CG News: वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश करने से पहले अपने बंगले में स्थित मंदिर में पूजा-अर्चना की, इसके बाद उन्होंने छत्तीसगढ़ की मिट्टी से तिलक लगाकर छत्तीसगढ़ महतारी का आशीर्वाद लिया और विधानसभा पहुंचे, यह देश में पहला अवसर था जब किसी वित्त मंत्री ने अपने प्रदेश की मिट्टी का तिलक लगाकर बजट पेश किया.

पारंपरिक अंदाज और परिवार का सहयोग
इस अवसर पर मंत्री की पत्नी अदिति चौधरी भी मौजूद रहीं, बजट पेश करते समय मंत्री ने अपनी पत्नी का पसंदीदा जैकेट पहनकर इसे और व्यक्तिगत रूप दिया.
कविता से बजट भाषण की शुरुआत
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अपने बजट भाषण की शुरुआत इस कविता से की:
“ना चंदन से ना कुमकुम से श्रृंगार करा कर आया हूं,
ना रोली से ना बंदन से मस्तक सजा कर आया हूं,
स्वयं ईश्वर भी जो कामना करें वो सौभाग्य जगा कर आया हूं,
मैं अपने छत्तीसगढ़ की माटी का तिलक लगा कर आया हूं,”
वित्त मंत्री के इस अनोखे अंदाज ने विधानसभा में सभी का ध्यान आकर्षित किया और बजट पेश करने का यह तरीका यादगार बन गया.



