CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य सेवा से आईएएस बने अधिकारियों को दी शुभकामनाएं, जनकल्याण को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता
CG News: विष्णुदेव साय से आज विधानसभा स्थित उनके कार्यालय कक्ष में राज्य प्रशासनिक सेवा एवं एलाइड सर्विस से भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में नियुक्त अधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की, मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।
आईएएस नियुक्ति, गौरव और जिम्मेदारी : CM साय
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि भारतीय प्रशासनिक सेवा में नियुक्ति केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि जनसेवा के व्यापक अवसरों और बड़ी जिम्मेदारियों का प्रतीक है, उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठा, पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ करें।
अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ
मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन की लोककल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए, उन्होंने विश्वास जताया कि अधिकारियों की सक्रिय और सकारात्मक भूमिका से प्रदेश के विकास को नई गति मिलेगी तथा सुशासन को और मजबूती मिलेगी।
उपस्थित अधिकारी
इस अवसर पर आईएएस में नियुक्त हुए श्री तीर्थराज अग्रवाल, सुश्री लीना कोसम, श्री बीरेंद्र बहादुर पंचभाई, श्री सुमित अग्रवाल, श्री संदीप कुमार अग्रवाल, श्री आशीष कुमार टिकरिहा, श्री ऋषभ पाराशर एवं श्री तरुण किरण उपस्थित रहे, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से हुई यह सौजन्य भेंट प्रशासनिक सेवा में नई ऊर्जा और प्रतिबद्धता का प्रतीक रही। नव नियुक्त अधिकारियों ने जनहित और विकास के प्रति समर्पण भाव के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाने का संकल्प लिया।


