CG News: राज्यपाल रमेन डेका ने छत्तीसगढ़ विधानसभा के अष्टम सत्र को किया संबोधित, विकसित राज्य की रूपरेखा रखी
CG News: रमेन डेका ने छत्तीसगढ़ की 6वीं विधानसभा के अष्टम सत्र को संबोधित करते हुए राज्य की प्रगति, उपलब्धियों और वर्ष 2047 तक विकसित राज्य बनने की रूपरेखा प्रस्तुत की।
विधानसभा पहुंचने पर उनका स्वागत विष्णुदेव साय, डॉ. रमन सिंह और नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने किया।
नए विधानसभा भवन का लोकार्पण
राज्य स्थापना की रजत जयंती वर्ष में माननीय नरेंद्र मोदी द्वारा विधानसभा के नवीन भवन का लोकार्पण किया गया। राज्यपाल ने इसे लोकतंत्र का मंदिर बताते हुए सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दीं, राज्यपाल ने कहा कि सामूहिक प्रयासों से वर्ष 2047 तक छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अंत्योदय, समावेशी विकास और महिला सशक्तिकरण सरकार की प्राथमिकता है, ‘महतारी गौरव वर्ष’ और ‘महतारी वंदन योजना’ के माध्यम से महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को नई दिशा मिली है।
किसान कल्याण और कृषि उन्नति
• 25 लाख से अधिक किसानों से 141 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी
• 33 हजार करोड़ रुपये का भुगतान
• ‘कृषक उन्नति योजना’ के तहत होली से पहले 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि
• भूमिहीन कृषि मजदूरों के लिए ‘दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना’
दलहन, तिलहन, मिलेट्स और जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए विशेष अनुदान योजनाएं लागू की गई हैं।
पशुपालन, दुग्ध एवं मत्स्य क्षेत्र में वृद्धि
राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के साथ एमओयू, 488 नई डेयरी समितियों का गठन तथा दूध उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है, मत्स्य उत्पादन में राज्य देश में छठवें स्थान पर है और वर्ष 2047 तक तीसरे स्थान पर पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है।

सिंचाई और अधोसंरचना विकास
पिछले दो वर्षों में 25 हजार हेक्टेयर सिंचाई क्षमता में वृद्धि हुई है, हजारों करोड़ रुपये की लागत से सड़कों, पुलों और ग्रामीण संपर्क मार्गों का निर्माण किया गया है, रायपुर-विशाखापट्नम और रायपुर-धनबाद एक्सप्रेस वे जैसे बड़े प्रोजेक्ट राज्य की आर्थिक प्रगति को गति देंगे।
नक्सल उन्मूलन और बस्तर विकास
राज्यपाल ने बताया कि दो वर्षों में 532 माओवादी न्यूट्रलाइज, 2704 आत्मसमर्पण और 2004 गिरफ्तारियां हुईं, ‘नियद नेल्ला नार योजना’ के तहत मुक्त क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया गया है।
मोबाइल टॉवर, सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।
स्वास्थ्य और शिक्षा में प्रगति
• 81 लाख आयुष्मान कार्ड जारी
• 5 नए मेडिकल कॉलेज स्थापित
• 250 नई एमबीबीएस सीटों की वृद्धि
• स्कूलों में नेत्र परीक्षण और पोषण ट्रैकर एप से कुपोषण में कमी
नवा रायपुर को एजुकेशन और आईटी हब के रूप में विकसित किया जा रहा है।
औद्योगिक और ऊर्जा क्षेत्र में निवेश
नई औद्योगिक नीति के तहत 7.83 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, सेमीकंडक्टर, आईटी, एआई और फार्मा क्षेत्र में निवेश बढ़ रहा है, एनर्जी समिट में 3.5 लाख करोड़ रुपये के प्रस्ताव मिले, ‘प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना’ के तहत सोलर प्लांट स्थापना को बढ़ावा दिया जा रहा है।
पर्यावरण और पर्यटन संवर्धन
‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत 7 करोड़ से अधिक पौधारोपण, बस्तर पंडुम, राजिम कुंभ कल्प और गिरौदपुरी धाम विकास कार्यों के माध्यम से सांस्कृतिक विरासत को सहेजा जा रहा है, धुड़मारास को यूएन टूरिज्म द्वारा सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव चुना जाना राज्य के लिए गौरव का विषय है, राज्यपाल रमेन डेका के अभिभाषण में विकसित छत्तीसगढ़ 2047 का व्यापक विजन प्रस्तुत किया गया। कृषि, महिला सशक्तिकरण, जनजातीय विकास, अधोसंरचना, स्वास्थ्य, शिक्षा और औद्योगिक निवेश जैसे सभी क्षेत्रों में संतुलित और समावेशी विकास की प्रतिबद्धता दोहराई गई।
जय हिंद | जय छत्तीसगढ़



