Jashpur News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बगिया में आरोग्य अमृत अवलेह का किया शुभारंभ
Jashpur News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने गृहग्राम बगिया में ‘आरोग्य अमृत अवलेह’ का विधिवत शुभारंभ किया, कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और ग्रामीण उपस्थित रहे, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, कलेक्टर रोहित व्यास, डीएफओ शशि कुमार, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार सहित अन्य अधिकारी भी शामिल हुए.
![]()
‘आरोग्य अमृत अवलेह’ के लाभ और विशेषताएँ
‘आरोग्य अमृत अवलेह’ पारंपरिक च्यवनप्राश की विशेषताओं के साथ वैज्ञानिक पद्धति से तैयार किया गया आयुर्वेदिक उत्पाद है, इसे शरीर की प्राकृतिक प्रतिरक्षा क्षमता बढ़ाने, एकाग्रता और स्मरण शक्ति सुधारने और मानसिक स्फूर्ति प्रदान करने में सहायक माना जा रहा है.
छत्तीसगढ़ की वन संपदा और आयुर्वेद
मुख्यमंत्री ने कहा कि, छत्तीसगढ़ प्राकृतिक रूप से औषधीय वनस्पतियों का भंडार है, सरकार आयुर्वेद और पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को प्रोत्साहन देने के लिए प्रतिबद्ध है, यह पहल ‘वोकल फॉर लोकल’ की भावना को सशक्त करेगी, कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर इस नई पहल का सकारात्मक स्वागत किया.
स्थानीय रोजगार और आत्मनिर्भरता
उन्होंने कहा कि ‘आरोग्य अमृत अवलेह’ जैसे उत्पाद सुरक्षित और शुद्ध स्वास्थ्यवर्धक विकल्प उपलब्ध कराएंगे, साथ ही स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन और आत्मनिर्भरता को भी बढ़ावा देंगे, वन संपदा आधारित उद्योगों के विकास से ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और युवाओं को अपने क्षेत्र में रोजगार के अवसर मिलेंगे.




