CG News: नक्सलियों ने गृहमंत्री को लिखा पत्र, 2-3 मार्च तक मुख्यधारा में लौटने का किया जिक्र
CG News: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के लगातार आत्मसमर्पण और पुनर्वास के बीच, BBM डिवीजन के नक्सलियों ने गृहमंत्री विजय शर्मा को पत्र लिखा, पत्र में कहा गया है कि, 15 नक्सली हथियार सहित 2 से 3 मार्च तक सरेंडर करना चाहते हैं, यह पत्र पश्चिम सब-ब्यूरो सचिव विकास द्वारा जारी किया गया.

आत्मसमर्पण के पीछे कारण
नक्सलियों ने पत्र में बताया कि, वे मुख्यधारा में लौटना चाहते हैं, लेकिन इसके लिए सुरक्षा की गारंटी की अपील की है, उन्होंने आत्मसमर्पण में देरी के कारण भी स्पष्ट किए,
• केंद्रीय कमेटी (CC) के निर्णय का इंतजार
• आत्मसमर्पण करने वालों को बैरकों में रखने और केस में फंसाने की आशंका
• कॉम्बिंग के दौरान मुठभेड़ का डर

सरेंडर की योजना और संख्या
पत्र के अनुसार कुल 15 सदस्य आत्मसमर्पण के लिए तैयार हैं,
• DVC-3
• AC-5
• PM-7
वे महासमुंद जिले में सरेंडर करने की योजना बना रहे हैं और मार्च 31 के लक्ष्य से 28 दिन पहले ही आत्मसमर्पण करना चाहते हैं.
सुरक्षा और मार्ग की मांग
नक्सलियों ने विशेष रूप से आग्रह किया कि, पुलिस कॉम्बिंग और दबाव की कार्रवाई रोकी जाए, ताकि निर्धारित स्थान तक सुरक्षित तरीके से पहुंच सकें, साथ ही ओडिशा पुलिस को भी सूचना देने की मांग की गई है, ताकि बलांगिर और बरगढ़ में सर्च ऑपरेशन रोका जाए.
गृहमंत्री का बयान और वीडियो संदेश
गृहमंत्री विजय शर्मा ने पत्र पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, नक्सलियों ने पुनर्वास की इच्छा जताई है और उनकी संख्या 15 से अधिक हो सकती है, उन्होंने बताया कि, सरकार नक्सलियों के सुरक्षित मार्ग, स्वास्थ्य और उन्नति का पूरा ध्यान रखेगी, गृहमंत्री इस संदर्भ में वीडियो संदेश जारी करेंगे, जिसमें वे नक्सलियों को मुख्यधारा में लौटने के लिए आश्वासन और सुरक्षा की गारंटी देंगे.




