CG News: छत्तीसगढ़ का GSDP 11.57% बढ़ने का अनुमान, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पेश किया आर्थिक सर्वेक्षण
CG News: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया, इसमें 2025-26 में छत्तीसगढ़ का सकल राज्य घरेलू उत्पाद (GSDP) 11.57% बढ़ने का अनुमान जताया गया, वित्त मंत्री ने GSDP 6.31 लाख करोड़ रुपए होने की संभावना भी बताई.

क्षेत्रवार वृद्धि का अनुमान
आर्थिक सर्वेक्षण में क्षेत्रवार अनुमान इस प्रकार पेश किया गया,
• कृषि क्षेत्र: 12.53%
• उद्योग क्षेत्र: 10.26%
• सेवा क्षेत्र: 13.15%
• स्थिर भावों पर कुल वृद्धि: 8.11%
उन्होंने 2024-25 में दर्ज वृद्धि का भी जिक्र किया: कृषि 11.76%, उद्योग 9.91%, सेवा क्षेत्र 10.08%.
प्रति व्यक्ति आय में बढ़ोतरी
सरकारी योजनाओं के सकारात्मक असर का उल्लेख करते हुए वित्त मंत्री ने बताया कि, राज्य में प्रति व्यक्ति आय 2025-26 में 1,79,244 रुपए होने का अनुमान है, यह 2024-25 में दर्ज 10.07% वृद्धि से अधिक है.



