CG News: बलौदाबाजार में छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज का 80वां महाधिवेशन सम्पन्न, CM साय हुए शामिल
CG News: बलौदाबाजार के ग्राम चांपा में छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज का 80वां दो दिवसीय महाधिवेशन रविवार को सम्पन्न हुआ, कार्यक्रम में विष्णु देव साय, रमेश बैस, खोडस राम कश्यप, टंकराम वर्मा और संत राम बालक दास महाराज सहित कई प्रमुख अतिथि उपस्थित रहे.
![]()
समाजिक भवनों के निर्माण की घोषणा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने समाज के दो सामुदायिक भवनों के निर्माण के लिए कुल 75 लाख रुपए देने की घोषणा की, इसमें नरदाहा स्थित केंद्रीय कार्यालय के लिए 50 लाख और बलौदा बाजार के लिए 25 लाख रुपए शामिल हैं, मुख्यमंत्री ने कहा कि, यह समाज मेहनतकश किसानों का है, जो राज्य के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देता है.
योजनाओं और प्रतिबद्धताओं की जानकारी
सीएम ने किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी साझा की, उन्होंने नक्सलवाद समाप्त करने और बस्तर के विकास के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई.

संगठन और सेवा पर जोर
पहले सत्र में रमेश बैस ने कहा कि, ऐसे आयोजन समाज को जोड़ते हैं और आपसी मेलजोल बढ़ाते हैं, उन्होंने युवाओं से अपील की कि, वे सरकारी योजनाओं की जानकारी रखें और जरूरतमंदों तक उसका लाभ पहुंचाएं.
आध्यात्मिक दृष्टिकोण
संत राम बालक दास महाराज ने कहा कि, संत किसी एक जाति के नहीं होते, बल्कि पूरी मानवता के लिए काम करते हैं, उन्होंने अपनी 22 देशों की यात्रा के अनुभव साझा किए और कौशल्या माता के मंदिर, पार्टेश्वर धाम के निर्माण में समाज के सहयोग की आवश्यकता बताई.
समाज की गौरवशाली विरासत
केंद्रीय अध्यक्ष खोडस राम कश्यप ने समाज के महापुरुषों को याद किया, उन्होंने डॉ. खूबचंद बघेल और तुलाराम बरछिहा जैसे समाज सुधारकों का उल्लेख किया और समाज की एकता और संगठित शक्ति पर जोर दिया.
पारित प्रस्ताव
महाधिवेशन में दो अहम प्रस्ताव पारित किए गए,
1. सामाजिक समस्याओं के समाधान के लिए उच्च सदन का गठन
2. पारिवारिक विवादों में पहले समाज स्तर पर सुलह की व्यवस्था अनिवार्य करना
अगला महाधिवेशन
घोषणा की गई कि, अगला महाधिवेशन वर्ष 2027 में धरसीवां राज में आयोजित होगा.



