CG News: भिलाई में किसानों के लिए देश का पहला ‘साथी बाजार’, कृषि विकास मंत्री रामविचार नेताम ने किया भूमिपूजन
CG News: किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में जिले ने नई पहल की है, भिलाई के रूआबांधा स्थित बीज निगम प्रक्षेत्र में देश के पहले ‘साथी बाजार’ का कृषि विकास मंत्री रामविचार नेताम ने भूमिपूजन किया, कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने की, और दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर भी उपस्थित रहे, मंत्री रामविचार नेताम ने इसे किसानों के लिए ऐतिहासिक कदम बताया और कहा कि, ‘साथी बाजार’ से युवा तकनीकी नवाचार के साथ कृषि क्षेत्र में आगे बढ़ सकेंगे.

बाजार की विशेषताएं और सुविधा
60 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले इस बाजार में कृषक समूहों और एफपीओ को अपने उत्पाद सीधे उपभोक्ताओं को बेचने के लिए मंडी और सुपरमार्केट की सुविधा मिलेगी, इसमें 5,000 मीट्रिक टन क्षमता का कोल्ड स्टोरेज, एग्रीमॉल, कृषक सहायता केंद्र और आधुनिक प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित की जाएगी, यह पहल किसानों की आय बढ़ाने और कृषि उत्पादों की गुणवत्ता सुधारने में अहम भूमिका निभाएगी.
कृषि नवाचार के लिए एमओयू
परियोजना के तहत चार एमओयू किए गए हैं,
1. सेरीक्रॉफ्ट फाउंडेशन – कोसा उत्पादन
2. कवरक्रॉफ्ट इंश्योरेंस – बीमा सुरक्षा
3. छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय – ग्रामीण तकनीक और प्रशिक्षण
4. श्री बलराम कृषि को-ऑपरेटिव सोसायटी – नेपियर घास, बायोगैस और पैलेट निर्माण
इन एमओयू के माध्यम से किसानों को तकनीकी सहयोग, प्रशिक्षण और आधुनिक कृषि प्रबंधन में सहायता प्रदान की जाएगी.
तकनीकी नेतृत्व और एआई का उपयोग
कार्यक्रम में एटी ज्वेलर्स के डायरेक्टर निकेश बराड़िया ने डिसीजन मेकिंग, स्ट्रेस मैनेजमेंट, लीडरशिप क्वालिटी और बिजनेस में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की उपयोगिता पर अपनी राय साझा की, इस पहल से न केवल कृषि क्षेत्र में नवाचार बढ़ेगा, बल्कि युवा किसानों और व्यवसायिक नेताओं को भी आधुनिक तकनीक अपनाने के अवसर मिलेंगे.



