CG News: सीएम साय ने दी पत्थलगांव को 36.85 करोड़ की सड़क परियोजना की ऐतिहासिक सौगात
CG News: पत्थलगांव को 36.85 करोड़ रुपए की ऐतिहासिक सौगात मिली है, विधायक गोमती साय के सतत प्रयासों और क्षेत्र के प्रति समर्पित नेतृत्व का परिणाम है कि, नगर की तीन प्रमुख सड़कों के उन्नयन एवं मजबूतीकरण के लिए प्रशासनिक स्वीकृति दी गई, यह परियोजना नगर की अधोसंरचना को सशक्त करेगी और शहरवासियों को सुरक्षित, चौड़ी और सुव्यवस्थित सड़कें उपलब्ध कराएगी, जिससे यातायात सुगम होगा.
![]()
सड़कों का विस्तार और लंबाई
नगर की तीन प्रमुख सड़कों का कुल लंबाई 7.30 किलोमीटर है, इसमें शामिल हैं,
• इंदिरा चौक से जशपुर रोड – 2.00 किमी
• इंदिरा चौक से अंबिकापुर रोड – 1.50 किमी
• इंदिरा चौक से रायगढ़ रोड – 3.80 किमी
वर्षों से जर्जर स्थिति में पड़ी इन सड़कों के कारण आमजन, व्यापारी और छात्र-छात्राओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था.
सड़कों के निर्माण से लाभ
सड़कों के निर्माण और सुदृढ़ीकरण के बाद क्षेत्रवासियों को सुरक्षित और तेज़ परिवहन का लाभ मिलेगा, विधायक गोमती साय ने कहा कि, सड़कें किसी भी शहर के विकास की रीढ़ होती हैं, उनका लक्ष्य है कि, विधानसभा क्षेत्र का हर कोना बेहतर सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं से सशक्त बने.
सरकार और स्थानीय विकास में सहयोग
विधायक गोमती साय ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री अरुण साव का आभार व्यक्त किया, उन्होंने कहा कि, राज्य सरकार के सहयोग से पत्थलगांव में विकास कार्यों को निरंतर गति मिल रही है, नई सड़कों से केवल यातायात सुविधा नहीं बढ़ेगी, बल्कि स्थानीय व्यापार और व्यवसायिक गतिविधियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा, परिवहन सुगम होने से निवेश और रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी.



